{"_id":"63c17a39020233625952e57b","slug":"haryana-cm-celebrated-lohri-with-party-workers-taunted-rahul-gandhi-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: CM ने कार्यकर्ताओं संग मनाई लोहड़ी, कांग्रेस पर तंज, बोले- राहुल का तमाशा देखने जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: CM ने कार्यकर्ताओं संग मनाई लोहड़ी, कांग्रेस पर तंज, बोले- राहुल का तमाशा देखने जुटी भीड़
Fri, 13 Jan 2023 09:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 13 Jan 2023 09:05 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोहड़ी के अवसर पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल का तमाशा देखने जुटी भीड़ से भाजपा को कोई नुकसान नहीं है। साथ ही कहा कि सरपंचों के अधिकार घटाए नहीं बल्कि बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में मनाई लोहड़ी लोगों से मिल कर दी शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल शहर के विधायक मनोहर लाल शुक्रवार शाम को करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोहड़ी मनाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेमनगर के सामुदायिक केंद्र के साथ छह स्थानों पर लकड़ियों में अग्नि प्रज्वलित करने के बाद मूंगफली, पॉपकॉर्न और रेवड़ियां अर्पित की और सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राहुल गांधी हैं या फिर कोई दार्शनिक, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जहां तक भीड़ जुटने की बात है तो वह हरियाणा में जो ड्रामा करके गए हैं, तो तमाशा देखने के लिए भीड़ जुटी भी है तो इसमें भाजपा को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोहड़ी मौसम में बदलाव और खुशियों का त्योहार है। इस मौसम में सूर्य उत्तरायण की ओर आता है, सर्दियां विदा होने का संकेत देता है। इस मौके पर बुराइयों को समाप्त करके जीवन को प्रकाश की ओर ले जाने का संकल्प लिया जाता है।
विज्ञापन
मंच से नीचे उतरने पर कुछ लोगों ने उन्हें शिकायत दी कि क्षेत्र में डीजे रात्रि 10 बजे के बाद भी बजते रहते हैं इससे लोगों को परेशानी होती है। इस पर उन्होंने तत्काल ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में दो जिलों के सरपंच मिले थे। मकरसंक्रांति पर्व के कारण सरपंचों के कहने पर ही एक सप्ताह के लिए बातचीत को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सरपंचों की शक्तियां, अधिकार कम नहीं किए बल्कि बढ़ाए हैं। अब जिला परिषद, ब्लाक पंचायत हो या फिर ग्राम पंचायत सभी विभागों के सेल्फ लोकल बजट को विकास कार्यों पर खर्च कर सकती हैं।
ये विकास कार्य पंचायत अध्यक्ष पोर्टल पर अपलोड करके पास कराएंगे। ग्राम पंचायत में सिर्फ सरपंच ही विकास कार्यों को अपलोड करेंगे तभी विकास कार्य कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि आज ही उन्होंने मार्च तक विकास कार्य कराने के लिए पंचायतों को 1100 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
अब पंचायतों का विकास तेजी के साथ होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जुट रही भीड़ से भाजपा को नुकसान पर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भीड़ कई तरह से जुटती है। राहुल गांधी खुद भी कहते हैं कि उन्होंने राहुल गांधी को मार दिया है, वह दार्शनिक हो गए हैं, जो भी हो, वह जो ड्रामा हरियाणा में करके गए हैं, उसे देखने को भीड़ जुटी भी है तो कोई नुकसान नहीं है।
अमित शाह की रैली पर सीएम बोले कि उन्हें एक स्थान पर रैली करनी है, वह करनाल, सिरसा या सोनीपत में भी हो सकती है, उन्होंने करनाल में रैली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कई स्थानों पर सिर्फ डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन भी है, तेजी से विकास कार्य करेगी।
करनाल में तहसीलदारों के न रुकने पर उन्होंने कहा कि जो अच्छा कार्य करेगा, उसे कोई परेशानी नहीं है। अब रजिस्ट्री के कार्य को और सरल करने जा रहे है, एसडीएम को भी रजिस्ट्री का अधिकार देने जा रहे हैं।