फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Building Rally "rally to be named Shah

‘हरियाणा निर्माण रैली’ होगा शाह की रैली का नाम

Tue, 05 Aug 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 05 Aug 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अठारह अगस्त को कैथल में होने वाली
विज्ञापन
रैली का नाम फाइनल कर दिया गया है। रैली का नाम ‘हरियाणा निर्माण रैली’ होगा। इस रैली में कांग्रेस के बागी राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह भाजपा का दामन थामेंगे। इसके लिए खुद उन्होंने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

तीन दिन पहले उन्होंने पंद्रह जिलों के अपने समर्थकों से रैली के नाम को लेकर सुझाव मांगे थे। इसके बाद ही रैली का ‘हरियाणा निर्माण रैली’ रखा गया है। रैली का आयोजन बीरेंद्र सिंह की युवा टीम युवा शक्ति-बदलाव के बैनर के नीचे किया जा रहा है। रैली के लिए स्थान भी तकरीबन तय कर लिया गया है। कैथल में जींद रोड पर यह रैली होगी। रैली की बागडोर संभाल रहे वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। वे सोमवार को भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी को रैली का न्योता देने पहुंचे थे।

शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस रैली में मुख्य अतिथि होंगे और बीरेंद्र सिंह अध्यक्षता करेंगे। बीरेंद्र सिंह अपनी अगली राजनीतिक पारी की घोषणा इसी रैली में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली का नाम प्रदेशभर के साथियों से सलाह मशविरा करके ही यह नाम रखा गया है। शर्मा ने कहा कि रैली में राजनीतिक और सामाजिक रूप से एक नए हरियाणा का सृजन किया जाएगा। ऐसे हरियाणा का जिसमें न भेदभाव होगा, न भाई-भतीजावाद , न युवा बेरोजगार भटकेगा और न ही भ्रष्टाचार होगा। इस मौके पर राजेंद्र स्वामी, सहकारिता प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मास्टर शमशेर सिंह, एडवोकेट राजेश शर्मा, रणधीर मैहला, अनिल मैहला उपस्थित रहे।

बीरेंद्र बड़े कद के नेता
पूर्व गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी ने कहा कि बीरेंद्र सिंह प्रदेश के बड़े कद के नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी में उनके आने से पार्टी को मजबूती तो मिलेगी ही, पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है। बीरेंद्र सिंह खुद प्रभावशाली नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed