फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: BJPs first list possible on 28th or 29th, former CM Manohar Lal gave information

Haryana: भाजपा की पहली सूची 28 या 29 को संभव, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने दी जानकारी

Mon, 26 Aug 2024 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 11:05 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में मंदिरों में पहुंचकर कन्हैया को झूला झुलाया। वह ओपीएस पर बोले कि सभी सेवानिवृत्त लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Haryana: BJPs first list possible on 28th or 29th, former CM Manohar Lal gave information
मनोहर लाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की देर शाम केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल सोमवार की शाम को करनाल पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कई मंदिरों में जाकर मत्था टेका। कन्हैया को झूला झुलाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची 28 या 29 अगस्त को आ सकती है। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री पीपली से दिल्ली जाते समय करनाल स्थित भाजपा कार्यालय कर्णकमल में रुके। इसके बाद कृष्ण कृपा धाम, शिव मंदिर रामनगर, श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचे। इस दौरान प्रेसवार्ता में कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर विभिन्न सीटों पर बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। प्रदेश कार्य समिति उस पर मंथन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि पहली सूची 28 या 29 अगस्त को जारी हो सकती है। कंगना रनौत के बयान को लेकर उन्होंने टिप्पणी नहीं की। ओपीएस पर बोले कि सभी सेवानिवृत्त लोगों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा और लोगों को न्यूनतम 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed