फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Asian Games medal winners will be honoure in Karnal by CM

Haryana: एशियाई खेलों के विजेता करनाल में होंगे सम्मानित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में CM होंगे मुख्यातिथि

Mon, 16 Oct 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 09:46 PM IST
सार

20 अक्तूबर को कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्यातिथि होंगे। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Haryana: Asian Games medal winners will be honoure in Karnal by CM
खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 अक्तूबर को कर्ण स्टेडियम में खेल विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में एशियन गेम-2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों के साथ स्थल का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया।

विज्ञापन


उपायुक्त ने एसडीएम करनाल अनुभव मेहता को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया है। उपायुक्त ने दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य को लेकर तैयारियों में जुट जाएं और समय रहते सभी प्रबंध पूरे किए जाएं। कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा भव्य ढंग से की जाए।
विज्ञापन


साफ-सफाई के साथ-साथ शुलभ शौचालय, पीने का पानी व खिलाड़ियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि समारोह स्थल की मुख्य स्टेज को सुंदर ढंग से सजाया जाए। मीडिया गैलरी अलग से बनाई जाए ताकि मीडिया को कवरेज करने में कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक पदम सिंह, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम घरौंडा अदिति, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed