{"_id":"64c17a19508ef6aade0dfb59","slug":"haryana-alert-again-in-areas-adjacent-to-yamuna-tangri-markanda-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: यमुना, टांगरी, मारकंडा से लगते इलाकों में फिर अलर्ट, पहाड़ों पर बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: यमुना, टांगरी, मारकंडा से लगते इलाकों में फिर अलर्ट, पहाड़ों पर बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जल स्तर
Thu, 27 Jul 2023 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, करनाल/हिसार/रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, करनाल/हिसार/रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:25 AM IST
सार
अंबाला, यमुनानगर और पानीपत में किनारे बसे लोगों को जिला प्रशासन फिर हटाने लगा है। घग्गर में पानी घटा है, फतेहाबाद जिले के 13 गांव अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने शहरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न कर दी है।
विज्ञापन
मारकंडा नदी में जलस्तर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में हुई बारिश से नदियों का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। यमुना समेत टांगरी और मारकंडा नदी में पानी तेजी से बढ़ने लगा है। अंबाला, यमुनानगर और पानीपत में नदियों के साथ लगते इलाकों में एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक हुई बारिश ने शहरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न कर दी है। निचलेे इलाकों के घरों और दुकानों में बारिश का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
अंबाला की टांगरी नदी का जल स्तर एक बार फिर 12 हजार क्यूसेक पर पहुंच गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने पीसीआर के माध्यम से टांगरी नदी किनारे के क्षेत्रों में मुनादी कराई और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी फिर उफान पर आ गई है। इसमें 14811 क्यूसेक पानी बह रहा है।
विज्ञापन
हथिनी कुंड बैराज पर बुधवार शाम सवा छह बजे 47,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जबकि इससे कुछ समय पहले यहां 45,524 क्यूसेक पानी था। वहीं, फतेहाबाद और सिरसा में घग्गर का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। बुधवार को फतेहाबाद में सिरसा-हिसार हाईवे किनारे बाढ़ का पानी एक फुट तक कम हुआ। हालांकि जिले के 13 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन
जिलों में रातभर झमाझम बारिश, जलभराव ने फिर उड़ाई नींद
मंगलवार रात हुई तेज बारिश से अंबाला सिटी की कपड़ा मार्केट में एक बार फिर जलभराव हो गया। इससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई और वह रात 12 बजे ही दुकानों से सामान निकालने पहुंच गए। यमुनानगर में भी निचली कॉलोनियों में पानी भर गया। कैथल में शहर की कई सड़कों पर दो फुट तक बारिश का पानी जमा हो गया। करनाल में सुबह पांच बजे तक बारिश हुई, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भिवानी में बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पॉलीथिन का कचरा फंसने से देवसर चुंगी डिस्पोजल की मोटरें तीन बार बंद हो गईं। इससे जलनिकासी का काम दो घंटे बाधित रहा। इसके अलावा औद्योगिक सेक्टर 21 व 26 में बारिश का पानी भरने पर नया एसटीपी चालू कर जल निकासी की गई। रोहतक में पानीपत-रोहतक हाईवे पर बारिश का पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। इसके अलावा निंदाना गांव के पास ओवरफ्लो होने से ड्रेन नंबर आठ टूट गई।
मस्जिद की मिट्टी कटकर झुग्गी पर गिरी, बाप-बेटे की मौत
पानीपत के गढ़ी बेसिक गांव में तेज बारिश से कटाव के कारण मस्जिद की मिट्टी साथ लगती झुग्गी पर गिर गई। इससे झुग्गी का छप्पर और दीवार गिरने से अंदर सो रहा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके चार बच्चे घायल हो गए। सोनीपत के खरखौदा में पानी में करंट आने से सांड़ और बंदर की जान चली गई। रोहतक के लाखनमाजरा के गांव घडावठी में छत गिरने से छह पशुओं की मौत हो गई।
जींद के पोली गांव में पशुबाड़े की छत गिरने से पांच भैंसें दब गईं, जिसमें से एक की मौत हो गई।
अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़। मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 27 व 28 जुलाई को प्रदेश के उत्तरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने दोनों दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 29 व एक अगस्त को मध्यम बारिश की संभावना है। ब्यूरो
कहां कितनी बारिश
जिला बारिश (एमएम)
- पानीपत 87.2
- करनाल 85.4
- सोनीपत 83
- यमुनानगर 56
- अंबाला 54
- रोहतक 50
- जींद 48
- भिवानी 45
- कुरुक्षेत्र 39.5
- कैथल 29.9
- बहादुरगढ़ 26
- रेवाड़ी 20
- चरखी दादरी 04
- हिसार 0.6