{"_id":"667a223464be94b12a0c3147","slug":"happy-card-even-after-15-days-45-thousand-people-are-waiting-karnal-news-c-18-knl1008-416920-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी कार्ड : 15 दिन बाद भी 45 हजार लोगों को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी कार्ड : 15 दिन बाद भी 45 हजार लोगों को इंतजार
विज्ञापन
- रोजाना एक हजार कार्ड भी नहीं बांट पा रहे रोडवेज कर्मचारी, सात जून से अब तक 12357 कार्ड ही वितरित
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। करीब 15 दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी जिले के रोडवेज अधिकारी लोगों को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड नहीं दे पाए। अभी तक कर्ण नगरी में करीब 45 हजार लोगों को अपने कार्ड का इंतजार है। ऐसे में सैकड़ों लोग कार्ड लेने के लिए रोजाना रोडवेज कार्यालय के चक्कर काटकर खाली हाथ घर लौट जाते हैं।
स्थिति यह है कि रोडवेज डिपो पर हैप्पी कार्ड वितरण के लिए छह काउंटर लगाए हुए हैं। जहां पर रोजाना हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। मगर इस भीड़ में रोज एक हजार लोगों को भी कर्मचारी हैप्पी कार्ड नहीं सौंप पाते। सात जून को करनाल में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन करके मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्ड वितरण की शुरुआत की थी। अभी तक 12357 हैप्पी कार्ड ही वितरित किए गए हैं। जबकि करनाल में 57703 लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं। लेकिन अव्यवस्था के कारण सभी लोगों को अपने कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं।
सरकार की योजना के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड दिया जा रहा है। इसके लिए पात्र लोगों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसलिए हो रही देरी
कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग जारी किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से बकायदा सभी का अलग-अलग नंबर भी जारी किया गया है। लेकिन परिवार के सदस्यों का नंबर अलग व दूर-दूर तक होने से कर्मचारियों को कार्ड ढूंढ़ने में परेशानी हो रही है। इससे कार्ड वितरण में भी दिक्कत आने लगी है। क्योंकि कार्ड वितरण से पहले कार्ड ढूंढ़ने और बाद में उसे एक्टिवेट करने में ज्यादा समय लग रहा है। इससे कार्ड लेने के लिए लोगों में इंतजार भी बढ़ने लगा है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
कोई भी पात्र लाभार्थी सीएसी सेंटर पर जाकर या फिर स्वयं वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। जिले में पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। हैप्पी कार्ड योजना देश के किसी भी राज्य की ओर से शुरू की गई अपनी तरह की पहली योजना है। जहां आधुनिक तकनीक का उपयोग करके समाज के गरीब वर्ग के लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया गया है। - उत्तम सिंह, उपायुक्त
ई-टिकटिंग से जुड़ा कार्ड
जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह ने बताया कि यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट हैं। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। hrtransport.gov.in की वेबसाइट पर जाकर कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज