फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hail fell at night, clear weather during the day

Karnal News: रात को गिरे ओले, दिन में साफ रहा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hail fell at night, clear weather during the day
गांव कैमला में गिरे ओले। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले के कई गांवों में शनिवार रात और रविवार अलसुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। घरौंडा, इंद्री, मूनक, असंध क्षेत्र के कई गांवों के आसपास ओलावृष्टि हुई। बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई। किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय 1.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ओलावृष्टि और बूंदाबांदी के कारण सुबह के समय खेतों और सड़कों पर सफेदी छा गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय के लिए तेज आवाज के साथ ओले गिरे, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका है।
मौसम में आए इस बदलाव के चलते जिले में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवा चलने से लोगों को सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास हुआ। सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा चार और पांच फरवरी को मौसम खुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन



किसानों की बढ़ी चिंता

ओलावृष्टि के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। किसानों का कहना है कि अगर ओलावृष्टि का दायरा ज्यादा रहा होगा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। कई किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कराने की मांग की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में भी बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह रहेगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि फिलहाल पश्चिम विक्षोभ की वजह से मौसम में ये बदलाव हुआ है। आने वाले एक सप्ताह में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। इससे प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव होने के आसार हैं। जिससे तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed