फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gurudwaras illuminated on the occasion of Guru Nanak Dev's birth anniversary

Karnal News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर जगमगाए गुरुद्वारे

Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 05 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gurudwaras illuminated on the occasion of Guru Nanak Dev's birth anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर शहरभर में गुरुद्वारे रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। सभी गुरुद्वारों में भव्य आयोजन के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में बुधवार सुबह दीवान सजा कर कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन दरबार में पंथ के रागी और ढाडी गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे।

गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी करनाल के प्रधान सरदार वरिंदर सिंह और महासचिव जत्थेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कीर्तन दरबार में भाई हरपाल सिंह हुजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर, भाई गुरप्रीत सिंह पौंटा साहिब, ढाडी जत्था भाई जसबीर सिंह, कीर्तन भाई गुलाब सिंह, गरुद्वारा मंजी साहिब पहली पातशाही के हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, कीर्तनी भाई गुरमेज सिंह, भाई गुरुसेवक सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा माडल टाउन, गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। तरावड़ी के श्री गुरुतेग बहादुर शीशगंज गुरुद्वारा साहिब को भी रंगीन रोशनी से सजाया गया है। जहां बुधवार सुबह महान गुरमति समागम में होगा, जिसमें दरबार साहेब अमृतसर के हजूरी रागी हरपाल सिंह, भाई गुरमीत सिंह अमृतसर वाले गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर अटूट लंगर बरता जाएगा। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निसिंग के गुरुद्वारा रोड़ी साहिब में बुधवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed