फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Guru Nanak Khalsa College secures first place in Hindi debate

Karnal News: हिंदी वाद-विवाद में गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Khalsa College secures first place in Hindi debate
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49वें करनाल जोनल युवा महोत्सव में लगातार 21वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार को तीन दिवसीय महोत्सव के समापन पर कॉलेज को विजेता घोषित किया गया। आर्य कॉलेज ने 22 विधाओं में प्रथम और 11 में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि एसडी पीजी कॉलेज पानीपत रनरअप रहा।
विज्ञापन

महोत्सव में करनाल के कॉलेजों ने भी कई विधाओं में बाजी मारी। हिंदी वाद-विवाद में गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रथम रहा। महोत्सव में करीब 47 कॉलेजों के 2,000 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभा दिखाई। एकांकी नाटक में आर्य कॉलेज के रघु बाबा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दुआ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवी हरपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला, उपनिदेशिका डॉ. सलोनी दीवान और विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. अशोक चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधाओं के परिणाम
1. हिंदी वाद-विवाद (फॉर): प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।
2. हिंदी वाद-विवाद (अगेंस्ट): प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।
3. हरियाणवी समूह गायन : द्वितीय राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल, तृतीय गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।
4. अंग्रेजी भाषण : द्वितीय दयाल सिंह कॉलेज, करनाल।
5. ग्रुप डांस जनरल: तृतीय डीएवी पीजी कॉलेज, करनाल।
6. रिचुअल्स: तृतीय माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज, निसिंग।
7. मिमिक्री: द्वितीय डीएवी कॉलेज, करनाल, तृतीय दयाल सिंह कॉलेज, करनाल।
8. वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो: द्वितीय दयाल सिंह कॉलेज, करनाल, तृतीय गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।
9. वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग: द्वितीय गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed