{"_id":"61d2119fcc25033c521abab0","slug":"great-men-are-striving-for-the-welfare-of-the-animal-world-piyush-muni-karnal-news-knl948002151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुष संकुचित सीमा में बंधे न रहकर सभी के लिए प्रयासशील रहते हैं - मुनि पीयूष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुष संकुचित सीमा में बंधे न रहकर सभी के लिए प्रयासशील रहते हैं - मुनि पीयूष
विज्ञापन
करनाल। श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में रविवार को 23वें तीर्थंकर भगवान श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव और श्री घंटाकर्ण महावीर देवता का विशेष कृपा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपप्रवर्तक पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि महापुरुष किसी जाति, देश या संप्रदाय की सीमा में बंधे न रहकर प्राणी-जगत के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहते हैं।
आराधना मंदिर में महोत्सव के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। सर्वप्रथम श्री घंटाकर्ण बीजमंत्र के सामूहिक जाप से दैवी शक्ति का आह्वान करते हुए विश्व-मंगल, लोक-कल्याण की कामना की गई। इसके बाद साध्वी जागृति, किरण जैन, शिप्रा जैन, भाविन जैन, राशि जैन, नितिन जैन, मुनि अभिनव ने हर पल में हो सुमिरण तेरा ऐसा बना दो जीवन मेरा भक्ति गीतों से समा बांध दिया।
पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि भगवान श्री पार्श्वनाथ जैन ढोंग-पाखंड पर कुठाराघात करके सच्ची साधना पद्धति का प्रकाश जग में फैलाने वाले महापुरुष हैं। श्री घंटाकर्ण जी महाप्रभावी, भक्तवत्सल देवता हैं जिनकी कृपा व्यक्ति को निहाल तथा मालामाल कर देती है। आरती व प्रीतिभोज की दिल्ली के कमल कुमार किरण जैन ने संभाली। इस मौके पर हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य राजेंद्र वालिया, निगम उपायुक्त धीरज कुमार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सौरव चौधरी, राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांतीय सह-संचालिका सीमा गुप्ता, डॉ. रामपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।