फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Grandson kills grandmother and granddaughter in Karnal

दोहरा हत्याकांड : ₹15 लाख के लिए पोते ने की दादा और दादी की हत्या, पुलिस जांच में हुए कई खुलासे

Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी करनाल/असंध
संवाद न्यूज एजेंसी करनाल/असंध Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 11:10 PM IST
सार

पुलिस ने दंपती के संस्कार के बाद ही पोते को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।  सीआईए असंध की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Grandson kills grandmother and granddaughter in Karnal
करनाल में बुजुर्ग दंपती की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

असंध के रामनगर में बुजुर्ग दंपती हरी सिंह नंबरदार (78) और लीला देवी (75) की हत्या उनके पोते रविंद्र ने 15 लाख रुपये के लिए अपने दो दोस्तों जयसिंहपुरा गांव निवासी प्रदीप और गुलशन के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दंपती के संस्कार के बाद ही पोते को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पोते रविंद्र के मकान पर दो लोन थे। दादा ने 15 लाख रुपये देकर लोन चुकाया था। अब दादा आरोपी व उसके परिवार से यह राशि मांगता था। 
विज्ञापन


तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी को लेकर आरोपी ने ये साजिश रचकर हत्या कर दी। सीआईए असंध की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा है। अब अन्य आरोपियों की सहभागिता को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


दादा ने चुकाई थी कर्ज की राशि 

असंध डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि काफी समय पहले आरोपी रविंद्र के पिता बंसी लाल ने अपने मकान पर बैंक से लोन लिया था। इसमें बैंक से सात और चार लाख यानि कुल 11 लाख रुपये का लोन था। मकान की कुर्की होने वाली थी, उसी दौरान आरोपी के दादा हरी सिंह नंबरदार ने लोन की राशि सहित कुल 15 लाख रुपये की राशि चुकाई थी। अब उनके दादा आरोपी रविंद्र से यह राशि मांगते थे। इसी कारण रविंद्र ने दादा-दादी की हत्या करके उनके मकान पर कब्जा करने व संपत्ति हथियाने की नियत से वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरोपी ने काफी पहले से ही इसकी योजना बनाई थी। लेकिन वारदात को अंजाम देने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। अब आरोपी ने जयसिंहपुर गांव निवासी प्रदीप और गुलशन को तांबा चोरी की वारदात की बात कहकर बुलाया था। लेकिन जब दोनों आरोपी रविवार रात को 11:47 बजे हरी सिंह के घर पहुंचे तो मुख्य आरोपी रविंद्र ने हत्या का प्लान बनाया। आरोपी रविंद्र ने पहले दादी लीला देवी के मुंह पर टेप लगाई और गला दबाया। फिर दादा के मुंह पर टेप लगाकर गला दबाया। दोनों की हत्या के बाद आरोपियों ने रस्सी से मृतकों के हाथ-पांव बांध दिए। ताकि सुबह सभी को लूट के कारण हत्या की वारदात लगे। लेकिन पुलिस को मिले सीसीटीवी और कॉल डिटेल के आधार पर हत्या के 24 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा हो गया।

दादा आवाज लगाते रहे रविंद्र बेटे बचा ले... पोते ने खुद दबाया था गला

पुलिस को अंदेशा है कि वारदात को लेकर दंपती के पोते एवं मुख्य आरोपी रविंद्र के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र ने जब चारपाई पर लेटी दादी लीला देवी का गला दबाया तो दादा ने आवाज लगाई थी कि रविंद्र बेटा बचा ले। ऐसे में उनकी आवाज साथ के घर तक जरूर पहुंची होगी। डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पता लग सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed