फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Governor inaugurated Oxygen Plant

राज्यपाल ने किया ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Governor inaugurated Oxygen Plant
66: करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज में निरक्षण के दौरान बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल हरियाणा न?
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर निधि के तहत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा प्रायोजित है। इसमें प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और डॉक्टरों से आह्वान किया कि वे करनाल को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मॉडल बनाएं और अपने व्यवहार तथा अच्छी सेवाएं उपलब्ध करवाकर प्रदेश में एक कीर्तिमान स्थापित करें। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 ने सबक सिखा दिया है, इसलिए कोई भी व्यक्ति बिना टीकाकरण के न रहे। इस दौरान संस्थान निदेशक ने डाक्टरों की कमी की समस्या राज्यपाल के सामने रखी।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरण तो उपलब्ध हैं, मगर सुपर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की कमी है। सरकार की ओर से विशेषज्ञ उपलब्ध होने पर करनाल के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली व चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। बाद में बातचीत के दौरान भ्रष्टाचार के सवाल पर राज्यपाल बोले कि भ्रष्टाचार के मामले में निलंबन नहीं, बल्कि टर्मिनेशन होना चाहिए। सरकार ने ऐसा किया भी है। इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, एसडीएम गौरव कुमार, केसीजीएमसी के निदेशक डा. जगदीश चंद्र दुरेजा, मेडिकल अधीक्षक डा. हिमांशु मदान, सीएमओ डा. योगेश शर्मा सहित कॉलेज के डीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर के लिए मेडिकल कॉलेज तैयार
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा ने राज्यपाल को बताया कि यहां हर रोज करीब 2500 ओपीडी होती हैं। इसमें 150 से 175 तक नए मरीज होते हैं। रोजाना 30 से 35 मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। 200 से 300 तक इमरजेंसी एंट्री भी हो रही है। आरटीपीसीआर को लेकर अपनी लैब है, जिसमें अब तक पांच लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। अस्पताल के चतुर्थ तल पर 120 बिस्तरों का आईसीयू बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed