{"_id":"632b7a9f89481b67272e05f5","slug":"got-a-chance-again-the-portal-will-open-for-admission-from-tomorrow-karnal-news-knl1219649176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिला मौका, दाखिले के लिए कल से खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिला मौका, दाखिले के लिए कल से खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
कॉलेजों में स्नातक में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऐसे विद्यार्थियों को एक बार फिर मौका दिया है। 23 सितंबर को दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खुलेगा। ऐसे में जो विद्यार्थी अभी तक आवेदन भी नहीं कर पाए थे, वे आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं।
वहीं जिन विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भर रखा है, लेकिन दाखिला नहीं मिला। वे आज से कॉलेजों में सीधे जाकर दाखिला ले सकते हैं। जारी पत्र के अनुसार, कॉलेजों में 25 सितंबर तक रोजाना ओपन काउंसलिंग होगी। जिले के कॉलेजों में पांच प्रतिशत सीटें अभी भी रिक्त हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय के दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी भरत छाबड़ा ने बताया कि नए आवेदन फार्म भरने के लिए पोर्टल 23 से 25 सितंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। इन्हें ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। वहीं जिन्होंने फार्म भर रखा है, वे आज संबंधित कॉलेज में जाकर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम में सात, बीबीए में 7, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 25, अंग्रेजी ऑनर्स में 9 और बीसीए की एक सीट खाली है। इसी तरह अन्य कॉलेजों में भी लगभग इतनी ही सीटें रिक्त हैं।