{"_id":"68fe76f05e935631f902cf7d","slug":"gopashtami-will-be-celebrated-on-30th-in-goshala-sambhali-karnal-news-c-18-knl1008-767028-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गोशाला सांभली में 30 को मनाई जाएगी गोपाष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गोशाला सांभली में 30 को मनाई जाएगी गोपाष्टमी
Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। मनोकामना सिद्ध श्री वृंदावन धाम गोशाला सांभली में 30 अक्तूबर को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। गोशाला के प्रधान गौरव गर्ग के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने इस भव्य पर्व के लिए हरियाणा कृषि ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा सहित कई लोगों को आमंत्रित किया। गौरव गर्ग ने बताया कि सांभली गोशाला में गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर यज्ञ, भजन, कीर्तन और गोसेवा को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर करीब 3 बजे भगवान श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। जिसमें भजन गायक हेमंत ललित, बिन्नी भैया चंडीगढ़ वाले बाबा श्याम के भजनों का गुणगान करेंगे। संवाद
विज्ञापन