फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goods from four transformers and cable theft from five tubewells

चार ट्रांसफार्मर से सामान और पांच ट्यूबवेल से केबल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Goods from four transformers and cable theft from five tubewells
जिले में चोरों ने आतंक मचाते हुए अलग-अलग स्थानों पर चोरी की नौ वारदातों को अंजाम दिया है। चोर निगदू क्षेत्र से दो, असंध क्षेत्र से एक व रांवर गांव से एक ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए कीमती सामान चोरी कर ले गए। इससे विद्युत निगम को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं नबीपुर गांव क्षेत्र में एक ही रात में यमुना की पटरी के अंदर लगते खेतों में पांच ट्यूबवेल की केबल काटकर ले गए। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई। उनके ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। यह केबल काफी महंगी होती है। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल किसी वारदात का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन

नबीपुर के किसान लक्की ने कुंजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसके खेत यमुना की पटरी के अंदर हैं। 16 मई को खेत में गया तो देखा कि स्टार्टर से ट्यूबवेल तक केबल कटी हुई थी। उसने जब पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया तो पता चला कि किसान मनीश, संजीव, अजय कुमार व जगमाल के खेतों में भी चोरी हुई है। इन सभी किसानों के खेतों से चोर स्टार्टर की केबल काटकर ले गए। पीड़ित किसान ने पुलिस से चोरों की तलाश करने व उनकी तारें बरामद करने की गुहार लगाई है। कुंजपुरा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

निसिंग क्षेत्र के अमुपुर गांव के किसान भगत सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी के संदर्भ में विद्युत निगम ने बुधवार को मामला दर्ज कराया है। जानकारी मिली है कि 24 मई की रात को चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। निगम के कर्मचारी बलविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सामने आया कि चोरों ने कीमती सामान चोरी करके खाली खोल को फेंक रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर निगदू निवासी सुनील दत्त के खेतों से 12 मई की रात चोरों ने ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया। निगदू थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में मधुबन थाना अंतर्गत रांवर गांव के किसान बलदेव राज के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी हुआ है। चोरों ने 16 मई की रात कॉपर क्वाइल चोरी कर ली। ट्रांसफार्मर का तेल जमीन पर बिखरा पाया गया।

इसके अलावा असंध क्षेत्र के डेरा पिंडोरिया में किसान अजमेर सिंह के खेत में 15 मई की रात चोरों ने 16 केवीए ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। देर रात अज्ञात लोग ट्रांसफार्मर के अंदर से कीमती सामान निकालकर ले गए। खाली खोल खेतों में बिखेर दिया। विद्युत निगम की ओर से बुधवार को इस संदर्भ में असंध थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed