{"_id":"61ad2582ef825f501826a97e","slug":"goldie-murder-case-police-took-the-accused-to-saharanpur-karnal-news-knl918257170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डी हत्याकांड : आरोपी को सहारनपुर ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डी हत्याकांड : आरोपी को सहारनपुर ले गई पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव गोंदर में गोली मारकर गोल्डी की हत्या करने के मुख्य आरोपी अजीत को पुलिस की सीआईए टू टीम रविवार को सहारनपुर ले गई। वहां आरोपी ने हथियार और कार को छिपाया था। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है।
दो दिसंबर को गांव गोंदर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के बेटे अजय प्रताप की शादी की पार्टी निसिंग स्थित एक पैलेस में चल रही थी जहां आरोपी अजीत और गोल्डी के बीच कहासुनी हो गई थी। शाम को गांव में जाने के बाद आरोपी अजीत ने अपने चाचा के लड़कों से कहकर गोल्डी को घर से बुलवाया और गांव में नहर के समीप गोल्डी के साथ मारपीट कर गोली मार दी। जिसे गोल्डी की मौत हो गई थी।
परिजनों ने अजीत सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस की सीआईए टू टीम ने मुख्य आरोपी अजीत को तीन दिसंबर देर रात को सेक्टर-4 से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
चार दिसंबर को उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि गोल्डी ने उसे गाली दी थी इस कारण उसे गोली मारी है। वारदात के बाद वह अपनी कार में सवार होकर पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपने मामा के घर गया, वहां से दिल्ली में बहन के घर फिर नोएडा से सेक्टर-4 में आया था। पुलिस उसे सहारनपुर लेकर गई है।