{"_id":"68bc8087724819f7540bef34","slug":"goldie-brar-gang-is-taking-responsibilitypolice-has-no-clue-karnal-news-c-18-knl1008-732443-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गोल्डी बराड़ गैंग ले रहा जिम्मेदारी...पुलिस को सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गोल्डी बराड़ गैंग ले रहा जिम्मेदारी...पुलिस को सुराग नहीं
विज्ञापन
112..... रोहित गोदारा की ओर से डाली गई फेसबुक पर पोस्ट
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर झंझाड़ी गांव के नजदीक 2 सितंबर की रात को शराब ठेके पर दो नकाबपोश बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। गैंग के फेसबुक एकाउंट से सदस्य वीरेंद्र चरण, नवीन बॉक्सर और सोनू उर्फ तिवारी जींद के नाम सहित पोस्ट में लिखा गया है कि शराब ठेके पर फायरिंग हमने कराई थी। जो हमारा फोन नहीं उठाएगा, उसका यही अंजाम होगा। वहीं वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की पांच टीमें अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई हैं। हालांकि एसपी गंगाराम पूनिया का दावा है कि वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
इसी पोस्ट में आरोपियों ने 4 सितंबर को भिवानी अदालत परिसर में हुए हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली है। लिखित पोस्ट के अलावा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हा रहा है, इसमें भी इसी गैंग का नाम आ रहा है। दो सितंबर की रात नकाबपोश दो बदमाशों ने हाईव पर स्थित शराब के ठेके पर गोलियां चलाई थीं। ठेके तक पैदल आए दोनों आरोपी महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए थे। गनीमत रही कि गोलियां ठेके के किसी कर्मचारी को नहीं लगीं। ठेके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर सीआईए की तीन टीमों के अलावा एसटीएफ और सदर थाने की पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस करनाल के अलावा जीटी बेल्ट के अन्य जिलों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज अन्य जिलों की पुलिस से भी साझा किए गए हैं।
(फेसबुक पोस्ट)
दुश्मन तैयार रहें, जल्द होगी मुलाकात
फेसबुक पर रोहित गोदारा-गोल्डी बरार की आईडी से पोस्ट शेयर हुआ है। इसमें लिखा गया है- ‘जय श्री राम, राम-राम सभी भाइयों को।
मैं (Virender charan),(Naveen boxer Goripur), (Sonu urf Tiwari Jind), जो भिवानी कोर्ट परिसर में हत्या हुई है, हरि उर्फ हरिया का साथी था उसको हमने मरवाया है। उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। ये हमारे भाई (Tinu Haryana) और (Sachin Bhiwani) का भाई रवि की हत्या में शामिल था और जो भी कोई हरि उर्फ हरिया के साथी हैं, वो हमारा दुश्मन होगा और उसका भी अंजाम यहीं होगा। जो भी हमारे दुश्मन है वो सभी तैयार रहे जल्दी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
और जो 2 दिन पहले करनाल में शराब ठेके पर फायरिंग हुई, उसकी भी जिम्मेदारी हम लेते हैं। जो भी यह शराब ठेकेदार है। जो हमारा फोन नहीं उठा रहा है उनका, सभी का भी यही अंजाम होगा।
(वायरल ऑडियो)
ठेके वालों को हमारा फोन सुनाई दे रहा...
वायरल ऑडियो में हरियाणवी में कहा गया है... हां जी, राम राम जी सारे भाइया नै, मैं वीरेंद्र चानी रोहित गोदारा ग्रुप से हूं। कल जो भिवानी मर्डर हुआ है, वह आपा नै करवाया है और जो आपने दुश्मन सै, ठीक है। दूसरा, जो दो दिन पहले करनाल में शराब के ठेके पर गोली चाली, वा गोली भी हमने चलवाई है। ठेके वालों को हमारा फोन सुनाई दे रहा, इस चक्कर में वा गोली चाली है। या पोस्ट और ऑडियो हम खुद वेरिफाई करते हैं कि अपनी आवाज से ही वाइस रिकॉर्ड भेजी है। आपणी खुद की वॉयस है। रोहित गोदारा ग्रुप से हूं, ठीक है जी।
शराब ठेके पर सुरक्षा बढ़ी, कमांडो कर रहे गश्त
जिस कंपनी के शराब ठेके पर फायरिंग की गई, उसके जीटी रोड बेल्ट के कई जिलों में ठेके हैं। जून, 2025 में शाहबाद में जिस ठेकेदार की रंगदारी के लिए बदमाशों ने हत्या कर दी थी, वे भी इसी फर्म के पार्टनर रहे हैं। ऐसे में इस शराब ठेके की सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसके अलावा जीटी रोड पर हरियाणा पुलिस के कमांडो की टीम व पुलिस के जवान भी लगातार गश्त कर रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है।
सोनीपत के ठेके पर मांगे थे एक करोड़ रुपये
करनाल में जिस ठेकेदार पर फायरिंग हुई है, वहां मौके पर और बाद में रंगदारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई। लेकिन सोशल मीडिया पर गैंग की ओर से डाली गई पोस्ट में ठेकेदार की ओर से फोन नहीं उठाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी के ठेके सोनीपत में भी हैं, वहां कुछ समय पहले एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई।
पांच टीमें जांच कर रही हैं। फुटेज और अन्य इनपुट के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारी सभी टीमें सतर्क हैं। - गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल।