{"_id":"6a46f90b88e5bcb0c7dd15225c530f6c","slug":"go-devotees-blew-the-car-driver-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो भक्तों ने फूंकी गाड़ी, ड्राइवर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो भक्तों ने फूंकी गाड़ी, ड्राइवर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। प्रशासन की सख्ती के बाद भी पशु तस्करी का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बसताड़ा टोल प्लाजा के पास महेंद्रा पिकअप गाड़ी में गाय व बछड़ों को ठूंस कर ले जा रहे एक चालक की गो भक्तों ने धुनाई कर दी और पशुओं को मुक्त करवाकर पिकअप गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही मधुबन, घरौंडा व हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायल चालक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे एक पिकअप गाड़ी करनाल से पानीपत की ओर जा रही थी। बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पिकअप के आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस ने किसी कारणवश अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पिकअप बस से जा टकराई। पिकअप गाड़ी में बैठे चार व्यक्ति जमीन पर जा गिरे। पिकअप की सवारियों के नीचे गिरने से आस पास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
जैसे ही लोग पिकअप के पास पहुंचे तो पिकअप से पानी निकलता हुआ देखा तो उन्होंने पशु तस्करी का संदेह हुआ और उन्होंने पिकअप पर ढकी हुई तिरपाल उठाकर देखा तो उसमें लगभग छह बछड़े, एक बैल व एक गाय को ठूंस कर भरा था। इसकी सूचना कुछ गो भक्तों को लग गई और देखते ही देखते गो भक्तों व ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया और उन्होंने पिकअप में भरे सभी पशुओं को मुक्त कराया।
पशुओं की तस्करी को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गाड़ी की तोड़फोड़ करते हुए चालक की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने पिकअप में भी आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह, मधुबन थाना प्रभारी जनकराज व हाईवे पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड गाड़ी को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने पिकअप के चालक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बसताड़ा टोल प्लाजा के पास पशु तस्करी के मामले की जानकारी प्राप्त हुई थी। महेंद्रा पिकअप गाड़ी की बस के साथ हुई टक्कर के बाद लोगों को गाड़ी में पशुओं के होने का पता चला था। जिससे लोगों ने गुस्से में पिकअप गाड़ी में आग लगा दी और पशुओं को बाहर निकाल लिया। मामले की जांच की जा रही है।