फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls won silver medal in volleyball competition

Karnal News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लड़कियों ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Girls won silver medal in volleyball competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 68वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने फाइनल मैच में रजत पदक जीता है। इससे पहले टीम ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 3-0 से दी मात दी। फाइनल मैच में हरियाणा टीम पश्चिम बंगाल से कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित हो गई।
15 साल बाद हरियाणा की लड़कियों की अंडर-14 टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यह पदक जीता है। उनकी इस जीत से हरियाणा के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन हुआ है। महिला खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एईओ संदीप खत्री, कोच पिंकी देवी, मैनेजर सुमन, कोच राकेश राठी, मैनेजर समीर पॉल बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित हुए मुकाबलों में अंडर-14 महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा के लड़कों व लड़कियों की टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी लीग मैच जीतकर अपने पूल में सर्वोच्च रहीं। हरियाणा के लड़कों की टीम ने दिल्ली, पंजाब और तेलंगाना को पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं लड़कियों की टीम ने अपने लीग मुकाबलों में पंजाब, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की टीम को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। शिक्षा विभाग के एईओ संदीप खत्री ने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे इस प्रतियोगिता में हरियाणा की लड़कियों की टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीते लेकिन वह फाइनल में कड़े मुकाबले के दौरान केवल एक प्वाइंट से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed