फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   girls beat boys when he is teasing

प्रपोज डे से पहले रोज डे पर पिटे मजनू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
girls beat boys when he is teasing
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन एक युवक का लड़की पर कमेंट करना भारी पड़ गया। दो लड़कियों ने न केवल युवकों की हरकत का विरोध किया, बल्कि सरेराह जूते से पिटाई कर दी। करीब आंधा घंटा तक चले घटनाक्रम के दौरान काफी संख्या में भीड़ मौके पर जमा हो गयी। मामला पुराना जीटी रोड पर बस स्टैंड के समीप का है।
विज्ञापन

पुराने जीटी रोड पर बस स्टैंड से कमेटी चौक तक काफी भीड़भाड़ रहती है। दोपहर के समय दो लड़कियां यहां से गुजर रही थीं। इसी दौरान मनचले युवकों ने उन पर फब्तियां कसीं और एक लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश की। पहले तो दोनों लड़कियों ने नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आये तो वे मर्दानी के रूप में नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ एक युवक को पकड़ लिया बल्कि उसकी धुनाई शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। लड़कियां गुस्से में आग बबूला हो गयीं थीं। लड़कियों के तेवर देख दो युवक पहले ही फरार हो गये थे, जबकि एक युवक की जूतों से पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंचती इससे पहले ही युवक वहां से निकल गया।
विज्ञापन

तमाशबीन रही भीड़, लग गया जाम
हंगामे के चलते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसके चलते कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। खास बात ये रही कि तीन युवकों का दो लड़कियों ने जमकर विरोध किया और एक की धुनाई भी की, लेकिन भीड़ तमाशबीन बनी रही। भीड़ में से किसी ने भी न तो युवकों को चेताया और न ही लड़कियों को रोकने की कोशिश की। कई युवक तो केवल वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे। पिटाई के दौरान मौका मिलते ही युवक फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली शिकायत : थाना प्रभारी
इस बारे में सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह का कहना है कि इस प्रकार की कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं आई है, अगर शिकायत आती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। इस तरह की घटना की जानकारी उसी समय पुलिस को भी देनी चाहिए, ताकि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed