{"_id":"628557584c998a07d1343086","slug":"girl-dies-in-car-collision-karnal-news-knl1086468149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो हादसों में दो साल की बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले एक कार ने दो साल की बच्ची को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रांवर रोड निवासी राकेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ एक्टिवा पर सवार होकर सेक्टर-5 सब्जी मंडी में सब्जी लेने आया था। इस दौरान उसकी पत्नी सब्जी लेने चली गई। उसकी बड़ी बेटी (10) और छोटी बेटी (2) एक्टिवा पर बैठी थी और वह एक्टिवा के पास खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे उसकी दोनों बेटियां सड़क पर गिर गई। इस हादसे में उसकी छोटी बेटी सौम्या की मौत हो गई। कार चालक कुछ दूरी पर कार खड़ी कर फरार हो गया। कार में एक महिला भी बैठी थी। इसके अलावा गांव तखाना निवासी रोहताश ने बताया कि उसका भाई रोशन लाल ड्राइवर था। वह 17 मई को बाइक पर सवार होकर करनाल अपने ससुराल जा रहा था। जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।