फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ghat resonated with the chants of Chhath Maiya, offered Arghya to Lord Surya

छठ मइया के जयकारों से गूंजा घाट, भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ghat resonated with the chants of Chhath Maiya, offered Arghya to Lord Surya
छठ महापर्व के अवसर पर पश्चिमी यमुना नहर में सूर्य देव को अर्घ्य दे सूर्य मंदिर में जल चढाने जाती स?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। छठ महापर्व के चौथे दिन पश्चिमी यमुना नहर किनारे सर्द हवाओं के बीच सुहागिनें और जल लेकर हजारों लोग भगवान सूर्य के उदय का सुबह करीब 6:30 बजे से इंतजार कर रहे थे। सुबह 6:41 बजे जैसे ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो आस्था नतमस्तक हो गई। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने अपने पति और पुत्रों की सलामती के लिए मंगलकामना की। पूरा घाट छठ मइया के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर हजारों श्रद्धालु चौथे दिन पश्चिमी यमुना नहर के ठंडे पानी में तड़के ही खड़े हो गए।
वीरवार सुबह दो बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो चुकी थी। व्रतधारियों ने नहर में गन्नों को जोड़कर छत्र बनाया और दीपदान किया। सूर्य देव को मौसमी फलों, फूलों, नारियल तथा पकवानों का भोग लगाया। कई परिवारों ने पूरी रात यहां बिताई और भजन कीर्तन करने के बाद सुबह सूर्य देव की आराधना की और व्रत का परायण करने के बाद अपने घरों को वापस गए। पूजा समापन के बाद उपवासी महिलाओं ने अपने रिश्तेदारों और मिलने जुलने वाले लोगों में प्रसाद का वितरण किया। एक दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

सूर्य देव के दर्शन और जल चढ़ाने के लिए घंटों खडे़ रहे श्रद्धालु
करनाल। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद सूर्य मंदिर में सूर्य देव के दर्शन और जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। छठ पर्व सेवा समिति की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पर्व सेवा समिति मंडल के प्रधान सुरेश कुमार यादव ने जिला प्रशासन सहित व्यवस्था कायम रखने में योगदान देने वाले सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं छठ पूजा के अवसर पर बच्चों ने खूब आतिशबाजी की वही खूब खिलौने खरीदे।
मौके पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, आरएस सिंह, प्रधान सुरेश कुमार यादव, शत्रुघन राय, मुंशी राय, भोला राय, राम बिलास शर्मा, अरविंद यादव, राम बहादुर मेहतो, दिवाकर प्रसाद, दिलीप कुमार का विशेष योगदान रहा।

भीड़ में कटी जेबें
छठ पर्व की भारी भीड़ के बीच जेब कतरे खूब सक्रिय रहे। जेबकतरों ने किसी का पर्स मार लिया तो किसी का मोबाइल उड़ा दिया। समिति की ओर से बार-बार लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed