{"_id":"619025ee486a83370b5e7be0","slug":"get-me-married-or-else-i-will-jump-from-mobile-tower-karnal-news-knl895043169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी शादी करवाओ नहीं तो मोबाइल टॉवर से कूद जाऊंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी शादी करवाओ नहीं तो मोबाइल टॉवर से कूद जाऊंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदगाह बस्ती में शोले फिल्म के वीरू की तरह शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शादी करने की मांग की। करीब दो घंटे तक वह युवक टावर पर ही चढ़ा रहा और फिल्मी अंदाज में जल्द ही शादी करने की मांग करता रहा और बोला की शादी नहीं करवाई तो वह टावर से कूद जाएगा। उसकी यह बातें सुनकर लोगों ने पुलिस को इसी सूचना दी। पुलिस और लोगों के प्रयास के बाद करीब दो घंटे तक युवक को टावर से नीचे उतारा गया।
शनिवार सुबह 11 बजे तरावड़ी ईदगाह बस्ती का रहने वाला युवक अरुण नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। मौके पर पहुंची तरावड़ी थाना पुलिस व नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद बंसल ने काफी प्रयास किया कि युवक नीचे उतर जाए और लड़की का नाम भी पूछा, जिससे वह शादी करना चाहता है। लेकिन युवक ने किसी लड़की का नाम नहीं बताया। मौके पर पहुंची युवक अरूण की मां गुड्डी ने बताया कि उसका बेटा दिनभर नशा करता है और अब वह नशे के लिए अपने घर का सामान भी बेचने लगा है। इस हालात में वह अपने बेटे की शादी कैसे और किससे करें। उसके नीचे उतरने से पहले इसकी मां काफी गुस्से में थी, लेकिन जैसे ही अरूण नीचे उतर आया तो उसका गुस्सा शांत हो गया और वह उसे लेकर अपने घर चली गई।