फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Garbage is being burnt daily, no action taken

Karnal News: रोजाना जलाया जा रहा कूड़ा, कार्रवाई शून्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being burnt daily, no action taken
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हवा की सेहत बिगड़ी हुई है। शहर में ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं। वहीं शहर में रोजाना कूड़ा जलाया जा रहा है। किसी भी विभाग की ओर से अब तक कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। सोमवार को शहर की हवा की हालत फिर बिगड़ गई। धूल और धुएं के कणों की अधिकता के कारण एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया। यह 202 दर्ज किया गया।
सोमवार को नूरमहल चौक से उधम सिंह चौक की ओर कई जगह कूड़े में आग लगा दी गई। कूड़े में आग लगाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रविवार को सेक्टर-12 में कूड़े में आग लगाई गई थी। एक दिन पहले रविवार को एक्यूआई 170 दर्ज किया गया था। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार अवकाश होने से गाड़ियां कम निकलने और निर्माण कार्य में कमी के कारण ऐसा हुआ। महज 24 घंटे बाद शहर की हवा की हालात फिर खराब हो गई। एक्यूआई 32 अंक बढ़कर 202 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एनसीआर में ग्रैप का तीसरा चरण लागू हो चुका है। शहर में प्रदूषण पर अंकुश के लिए कई प्रतिबंध लागू हैं। कूड़ा जलाने पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई का प्रावधान है। शहर में लगातार कूड़ जलाने की घटनाएं हो रही हैं लेकिन न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और न ही नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसपीसीबी के एसडीओ रणदीप सिंधू का कहना है कि वे संबंधित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर चुके हैं। अगर उनके सामने कोई ऐसा केस या शिकायत आती है तो तुंरत कार्रवाई करेंगे।

पानीपत और कैथल से ज्यादा प्रदूषण
सोमवार को करनाल का प्रदूषण स्तर पानीपत और कैथल से ज्यादा रहा। पानीपत का एक्यूआई 132 और कैथल का एक्यूआई 128 दर्ज किया गया। कुरुक्षेत्र का एक्यूआई 228 और यमुनानगर का 231 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे सोनीपत का एक्यूआई 300 से अधिक रहा।

50 से कम एक्यूआई ही अच्छा
0-50 - अच्छा- स्वास्थ्य पर कम असर
51-100 - संतोषजनक- सांस लेने में कुछ दिक्कतें
101-200- औसत - फेफड़े, अस्थमा और दिल के मरीजों के लिए नुकसानदायक
201-300- खराब- ज्यादातर बीमार लोगों के लिए खतरा
301- 400- बेहद खराब-सांस संबंधी बीमारी वाले लोगों को खतरा
401-500- सबसे ज्यादा खराब- स्वस्थ लोगों के लिए भी खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed