फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gangster Neeraj Poonia's five star farm house demolished

कार्रवाई: गैंगस्टर नीरज पूनिया का फाइव स्टार फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बनाया गया था

Thu, 22 Sep 2022 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 02:55 AM IST
सार

अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस में एक बड़ा पार्टी हाल, करीब तीन कमरे, रसोई, शौचालय सहित स्वीमिंग पूल को ध्वस्त किया गया। फार्म हाउस का करीब 1500 वर्ग गज में अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया था।

विज्ञापन
Gangster Neeraj Poonia's five star farm house demolished
फार्म हाउस चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा सरकार ने भी अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। बुधवार को निगमायुक्त के आदेश पर करनाल में जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ ने अपनी टीम के साथ गैंगस्टर नीरज पूनिया के कुंजपुरा रोड पर बुड्ढा खेड़ा स्थित अनधिकृत रूप से बनाए गए फाइव स्टार फार्म हाउस पर पीला पंजा चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान पार्टी हाल, कमरे, रसोई, शौचालय व स्वीमिंग पूल आदि करोड़ों रुपये के निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुलडोजर चलाने से पहले पुलिस ने फार्म हाउस को खाली करवाया।
विज्ञापन


निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि फार्म हाउस को अवैध तरीके से बनाया गया था। डीटीपी के निर्देश पर फार्म हाउस की दीवारों को तोड़ दिया। पहले दीवारों को गिराया गया। इसके बाद एक के बाद एक कमरों को तोड़ा गया। जो टीन शेड बनाए गए थे उनको भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया। इसके लिए डीटीपी आरएस बाठ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। फार्म हाउस में रह रहे लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन कार्रवाई को जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूसगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी है नीरज पूनिया
सीआईए दो इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि यह फार्म हाउस नीरज पूनिया का है। यहां पर असामाजिक तत्व एकत्रित होते हैं और गलत गतिविधियां अंजाम देते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सेक्टर 32-33 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई। नीरज पूनिया, फूसगढ़ गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। इसके खिलाफ करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, हिसार आदि जिलों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। करनाल जिले के सदर थाने में 18 दिसंबर 2014 को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी नीरज पूनिया जेल में है। उसे पुलिस ने आठ साल पहले जयपुर से गिरफ्तार किया था। अब वह कुरुक्षेत्र जेल में है। उस पर दो सगे भाइयों अमित व नीरज की हत्या का आरोप है।

फार्म हाउस में पार्टी हाल, कमरे, रसोई, शौचालय तथा स्वीमिंग पूल बनाया गया था, जिसमें देर रात तक कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से शराब पीना, नाच-गाना जैसी गतिविधियां होने से आसपास के नागरिकों को परेशानी होती थी। लोगों ने नगर निगम को शिकायतें दी थी। जिस पर अनधिकृत निर्माण को गिराने की योजना बनाई। - अजय सिंह तोमर, निगमायुक्त करनाल

Gangster Neeraj Poonia's five star farm house demolished

 

अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस में एक बड़ा पार्टी हाल, करीब तीन कमरे, रसोई, शौचालय सहित स्वीमिंग पूल को ध्वस्त किया गया। फार्म हाउस का करीब 1500 वर्ग गज में अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया था। अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों की भी शिकायतें आ रही थी। इसे लेकर नगर निगम की ओर से फार्म हाउस को सात दिन का नोटिस दिया गया। नोटिस की अनुपालन न करने पर तोड़फोड़ की गई है। - आरएस बाठ, डीटीपी नगर निगम करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed