{"_id":"658f37a11a66a3679e098b67","slug":"frustrated-over-not-getting-married-a-mechanic-jumped-to-his-death-in-front-of-a-train-na-news-c-244-1-pnp1001-11473-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शादी न होने से परेशान मैकेनिक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शादी न होने से परेशान मैकेनिक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान
विज्ञापन
पानीपत। बिचौलिए को रुपये देने के बावजूद शादी न कराने से परेशान मोटरसाइकिल मैकेनिक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर जीआरपी ने बिचौलिए के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डिडवाड़ी गांव निवासी अंकुश समालखा में मनाना रोड पर मोटरसाइकिल मैकेनिक है। परिजनों के अनुसार मनाना निवासी एक युवक के साथ उसका लगाव हो गया। युवक ने उसे अपने गांव की एक लड़की से शादी कराने का भरोसा दिया और उससे तीन महीने पहले एक लाख रुपये ले लिए। उसने रिश्ते की बात भी चला दी लेकिन अब शादी करवाने की बात से पीछे हट गया। इसी वजह से अंकुश परेशान रहने लगा और उसने पानीपत-दिल्ली रेल लाइन पर समालखा रेलवे स्टेशन के नजदीक मनाना फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है।
परिजनों ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जीआरपी थाना प्रभारी सूरत पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।