फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   froud case on sdo kaithal

एसडीओ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
froud case on sdo kaithal
दो सौ वर्ग गज का प्लाट बेचने के नाम पर कैथल जिले के लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के खिलाफ 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि एसडीओ ने 2014 में प्लाट बेचने के नाम पर रुपये लिए थे लेकिन अभी तक प्लाट क्रेता के नाम नहीं कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-7 निवासी सुलतान सिंह का आरोप है कि उसने सरस्वती विहार कालोनी में एक 200 वर्ग गज का प्लाट राकेश कुमार से 22 मार्च 2014 को 7 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर से खरीदने का इकरार किया था। राकेश कुमार को 14 लाख रुपये नकद दे दिए थे। इकरारनामा के समय विक्रेता ने कहा था कि अभी रजिस्ट्री बंद है जब भी वह चाहेगा रजिस्ट्री उसके नाम करवा दूंगा। पूरा भुगतान कर इकरारनामा करवाने के करीब दो महीने बाद आरोपी एसडीओ से रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो उसने फिर दो महीने का समय मांग लिया। अब वह पिछले सात साल से टालमटोल कर रहा है। सुलतान सिंह ने आरोप लगाया कि अब आरोपी एसडीओ ने उसके नाम रजिस्ट्री करवाने से साफ इंकार कर दिया है। धमकी भी दी है कि रजिस्ट्री के लिए दबाव डाला तो किसी झूठे मामले में फंसा देगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed