{"_id":"68571ba9be8dc00f110e8d81","slug":"from-today-there-will-be-no-sunday-market-in-karna-gate-market-karnal-news-c-18-knl1008-674534-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज से कर्ण गेट मार्केट में नहीं लगेगा संडे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज से कर्ण गेट मार्केट में नहीं लगेगा संडे बाजार
विज्ञापन
- रेहड़ी-फड़ी लगाने पर सामान होगा जब्त, लगेगा जुर्माना
- नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम करेगी कार्रवाई, बाजार में करवाई मुनादी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण गेट मार्केट में आज से संडे बाजार नहीं लगेगा। इसकी निगरानी अब नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम करेगी। अगर कोई दुकान के आगे रेहड़ी-फड़ी लगाता मिला तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ सामान भी जब्त किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को बाजार में मुनादी करवाई गई।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय के सभागार में महापौर की अध्यक्षता में विभिन्न मार्केट एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में दुकानदारों की ओर से कर्ण गेट मार्केट में संडे बाजार न लगने देने का अनुरोध किया गया था। एसोसिएशन का कहना था कि सड़क पर बेतरतीब रेहड़ी फड़ी लगाने के कारण मार्केट में वाहनों विशेषकर ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। जिससे दुकानदारों का व्यापार सही से नहीं चल पाता। मार्केट एसोसिएशन की मांग पर कर्ण गेट मार्केट में संडे बाजार न लगने का निर्णय लिया गया है।
निगमायुक्त ने संडे सेल बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों से अपील करते कहा है कि वे कर्ण गेट बाजार में रेहड़ी फड़ी न लगाएं। इसकी निगरानी के लिए नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम व ट्रैफिक पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कर्ण गेट बाजार का निरीक्षण करेगी। इसके लिए बाजार में मुनादी भी करवाई गई है। कोई भी मार्केट में रेहड़ी-फड़ी लगाता मिला तो उसका सामान जब्त किया जाएगा और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अगर कोई दुकानदार द्वारा सड़क पर रेहड़ी-फड़ी लगवाई जाती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कर्ण गेट बाजार में करीब 15 वर्षों से ये संडे बाजार लगाया जाता रहा है। यहां करीब 100 रेहड़ी फड़ी वाले दुकानदार बाजार की दुकानों के सामने अपनी मार्केट लगा लेते हैं। जिससे बाजार में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। वहीं इसका प्रभाव स्थानीय दुकानदारों के रोजगार पर भी पड़ता है। इसे लेकर दुकानदार मेयर और निगम आयुक्त से भी मिले। जिस पर ये फैसला लिया गया। इसके अलावा संडे बाजार सेक्टर 12 और सेक्टर चार में भी लगाया जाता है लेकिन यहां खुला मैदान होने की वजह से यातायात प्रभावित नहीं होता।