फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   From February 3, the mood of the weather may deteriorate again

तीन फरवरी से फिर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
From February 3, the mood of the weather may deteriorate again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रात जहां ठंडी होने लगी है वहीं दिन में धूप निकलने से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह कहीं हल्की धुंध रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया, जो दो फरवरी तक साफ ही रहने की संभावना है लेकिन तीन फरवरी की रात से मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि दो फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी को हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं। इसका कारण तीन फरवरी को पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव माना जा रहा है। जिसके तहत तीन फरवरी की रात से चार फरवरी तक राज्य में कहीं कहीं बादलवाई व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। जिले में 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, 24 को 9.7, 25 को 9.0, 26 को 7.8, 27 को 6.5 व 28 जनवरी को 5.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते ठंड का समय इस बार थोड़ा ज्यादा चलने की संभावना है, क्योंकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव मैदानी क्षेत्र में असर करता है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.2 व न्यूनतम 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 91 प्रतिशत व दोपहर 55 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 8.3 एमएम रहा। हवा की औसत गति 6.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व वीरवार को अधिकतम तापमान 16.1 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 28 जनवरी को अधिकतम तापमान 19.8 व न्यूनतम 2.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed