फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   free electricity received on the lines of delhi

भाकियू की मांग - दिल्ली की तर्ज पर मिले 300 यूनिट फ्री बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
free electricity received on the lines of delhi
प्रदेशभर में लंबित हजारों ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शनों को मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक जारी न करने सहित बिजली से संबंधित कई मांगों वाला ज्ञापन सौंपकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने जल्द समाधान की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख तौर पर प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की तर्ज पर पहली 300 यूनिट फ्री देने व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह से संयुक्त रूप से भाकियू के शिष्टमंडल से जल्द उच्च स्तरीय बैठक करवाने की मांग की है, ताकि समय पर समस्याओं का समाधान हो सके। भाकियू के शिष्टमंडल ने बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर को ज्ञापन सौंपा गया। शिष्टमंडल की अगुवाई भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने की। निगम के सीएमडी कपूर ने सभी मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द मुख्यमंत्री से वार्ता करवाएं जाने का शिष्टमंडल को आश्वासन दिया। भाकियू शिष्टमंडल में चीफ ऑग्रेनाइजर प्रताप सिंह माजरा, प्रदेश कार्यालय सचिव बलजीत सिंह राठी, अंबाला मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राणा, प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, जिला करनाल सरंक्षक महताब कादियान, पंचकूला जिला महासचिव सुशील राणा, जिला अंबाला प्रवक्ता विरेंद्र राणा शामिल रहे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
प्रदेश सरकार ने लंबित पड़े ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन देने घोषणा की थी।
लंबित ट्यूबवेल के बिजली कनेक्शन की संख्या आज करीब 85,000 है।
गत वर्ष बिल निपटान योजना जारी की गई थी। जिन उपभोक्ताओं के डिफाल्टर होने की वजह से मीटर उतार लिए गए थे। बिल निपटान के बाद उनके घरों के बाहर मीटर लगाने की बात हुई थी। बिजली निगम की ओर से अभी तक मीटर नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

जगमग योजना के तहत जो मीटर घरों के बाहर लगाए जा रहे हैं। उनकी बिलिंग ठीक से नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ताओं में संदेह पैदा हो रहा है कि ये मीटर ज्यादा तेज चलने वाले हैं। एकाउंट सिस्टम में संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल व रोहतक में कई वर्ष पूर्व लागू की गई अपना ट्रासफार्मर योजना में ट्रासफार्मर के चोरी होने की एवज में किसान से 20 प्रतिशत कीमत लेेने की शर्त खत्म की जाए।
प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दिल्ली सरकार की तर्ज पर पहली 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed