फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud in the name of installing vehicles in the company

Karnal News: कंपनी में गाड़ियां लगाने के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of installing vehicles in the company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कंपनी में गाड़ियां लगवाने के नाम पर ट्रांसपोर्टर से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने कंपनी में गाड़ियां लगवाई। बाद में जब ट्रांसपोर्टर ने बैंक से लोन लेकर 42 गाड़ियां खरीदी तो मना कर दिया। अब ट्रांसपोर्टर बैंक लोन की किस्त नहीं चुका पा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-9 स्थित संगम रोड लाइंस के मालिक मेहर सिंह और राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों भाई ट्रांसपोर्टर हैं। उनके कार्यालय पर 2017 में कुलदीप चहल नाम का व्यक्ति आया। उसने खुद को हिसार की एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बताया। कहा कि उनकी कंपनी में गाड़ियों की मासिक कांट्रेक्ट की जरूरत है। जिसके कहने पर ट्रांसपोर्टर ने नौ गाड़ियां आरोपी द्वारा बताई गई कंपनी में 155000 रुपये प्रतिमाह के लिए लगा दी।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी ने ट्रांसपोर्टर को नई गाड़ियां और खरीदने के लिए कहा। नवंबर में 15 और नई गाड़ियां लोन से खरीदकर कंपनी में कांट्रेक्ट पर लगा दी। इस तरह ट्रांसपोर्टर ने 2017 और 2018 के बीच 42 गाड़ियां लोन लेकर खरीदी। उसके बाद आरोपी ट्रांसपोर्टर को परेशान करने लगा। ऐसे में आरोपी ने गाड़ियां हटाने की धमकी दी। जबकि ट्रांसपोर्टर का बैंक का काफी कर्ज हो चुका था। बाद में ट्रांसपोर्टर ने 135000 और 145000 रुपये प्रतिमाह कांट्रेक्ट कर दिया। आरोपी नहीं माना और कंपनी से गाड़िया हटवा दी। ऐसे में ट्रांसपोर्टर को 40,00,000 रुपये प्रतिमाह की बैंक किस्त चुकाना मुश्किल हो गया है। जबकि आरोपी को ट्रांसपोर्टर ने 52 लाख रुपये नकद भी दिए। अब आरोपी ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed