{"_id":"6060d60c8ebc3e76a1221536","slug":"four-snatcher-arrested-karnal-news-knl65550316","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर स्नैचिंग और लूटपाट के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर स्नैचिंग और लूटपाट के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हथियारों के बल पर अपहरण कर मारपीट, स्नैचिंग व लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस की सीआईए-1 टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-वन एएसआई राजबीर की अध्यक्षता में बनी टीम ने 27 मार्च को आरोपी आशीष निवासी गांव कढामी थाना पिपली जिला कुरुक्षेत्र, सोनू निवासी गांव सुल्तानपुर थाना बबाना दिल्ली हाल गली नंबर 14 कर्ण विहार करनाल, सौरभ निवासी सुभाष गेट करनाल व हिमांशु निवासी गली नंबर-1 पृथ्वी विहार करनाल को सूचना पर सेक्टर 32/33 करनाल से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक तलवार, एक अवैध देशी पिस्तौल, एक रौंद व 2500 रुपये बरामद किये। जांच में आरोपियों ने खुलासा किया कि राहगीर को हथियार के बल पर अपहरण करउसके साथ मारपीट कर लूट व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा जिला कुरुक्षेत्र में घर में चोरी व स्नैचिंग की दो वारदातों को भी अंजाम दिया था। इन मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे और अभी जमानत पर थे। आरोपियों को जेल भेजा गया।
ये मामले हैं आरोपियों को पर दर्ज
1. 23 मार्च को ज्ञानेंद्र जैना निवासी गांव नाभी थाना भंडारी जिला भाद्रक उड़ीसा हाल किरायेदार सेक्टर-7 करनाल को सेक्टर-7 के पास से गाड़ी में सवार होकर चार आरोपियों ने पहले उसका अपहरण किया फिर तलवार व पिस्तौल दिखा कर उससे उसके दो मोबाइल, जरूरी कागजात, 2500 रुपयेे लूट कर व जबरदस्ती उसके एटीएम से रुपये निकालकर उसे कलवेहडी हवाई पट्टी के पास फेंक कर फरार हो गये थे। सेक्टर-32,33 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। इस वारदात को भी इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था।
2. 20 मार्च को ट्रक चालक रामचरण निवासी प्रीतम कालोनी जिला करनाल से सुुबह के समय केंटर का शीशा तोड़कर, उसके साथ मारपीट कर उससे उसका मोबाइल, कैश व जरूरी कागजात छीनकर मौका से फरार हो गये थे। जांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात को भी उपरोक्त चारों आरोपियों ने अंजाम दिया था। थाना बुटाना में मामला दर्ज है।