{"_id":"607c9d698ebc3ed63a16911d","slug":"four-person-died-from-corona-500-new-case-found-karnal-news-knl67626197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े हालात, चार और वायरस के शिकार, संक्रमितों का आंकड़ा 500 से पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े हालात, चार और वायरस के शिकार, संक्रमितों का आंकड़ा 500 से पार
विज्ञापन
कर्णनगरी में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पहली बार एक दिन में 501 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि इस वायरस ने 4 और मरीजों को अपना शिकार बना लिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं और बढ़ गई हैं। मरने वाले संक्रमित मरीजों में नर्सी विलेज निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, 70 वर्षीय गांव राहड़ा निवासी बुजुर्ग महिला, 22 वर्षीय फैजलपुर माजरा निवासी युवक और मॉडल टाउन निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है।
जिले में अब मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 197 तक पहुंच गया है। मरीजों के ठीक होने की बात करें तो रविवार को 380 व्यक्ति कोरोना से ठीक भी हुए हैं। उधर, स्वास्थ्य महकमे के अफसरों ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वायरस की चपेट से बचने का हर भरसक प्रयास करें। उनकी जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है।
...................
बना हुआ है संक्रमण फैलाव का खतरा
नए संक्रमित केसों में 18 विद्यार्थी और सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सहित 7 अध्यापक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इतना नहीं नहीं डॉक्टर, स्टाफ नर्स, दो सीए, दो बैंक कर्मी, दो एनडीआरआई कर्मी, 33 हाउस वाइफ, मेडिकल कॉलेज कर्मी, सहित अन्य भी कोरोना की चपेट में आए गए हैं। दून पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी और प्रताप व डीएवी स्कूल के एक एक टीचर भी पॉजिटिव है। वर्तमान स्थिति देखें तो अभी भी बाजारों में बहुत से लोग बिना मास्क के बेपरवाह घूम रहे हैं। जिस वजह से संक्रमण फैलाव का खतरा बना हुआ है। नाइट कर्फ्यू को लेकर भी जिले में कोई खास गंभीरता नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी। ताकि कोरोना के बढ़ते कहर को रोका जा सके।
विज्ञापन
........................
अब तक
सैंपल लिए - 294406
निगेटिव - 271656
पॉजिटिव - 19858
मौत - 197
एक्टिव केस - 16487
................
48 जगहों पर 1536 ने लगवाया टीका
जिस तहर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं उसी तरह सरकार टीकाकरण पर जो दे रही है। लेकिन लोगों में टीकाकरण को लेकर उत्साह कम दिखाई दे रहा है। रविवार को 48 जगहों पर 1536 लोगों ने टीका लगवाया। ऐसे में जिले में 45 से अधिक उम्र के करीब 4 लाख व्यक्ति है। जिन्हें वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है।
........................
स्वास्थ्य विभाग ने राइस मिलों से लिए कोरोना के सैंपल
निसिंग। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। जिसके चलते डोर टू डोर जाकर सैंपल इकट्ठे किए जा रहे हैं। विभागीय कर्मचारी मुल्तान ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार राइस मिलों में जाकर सैंपलिंग की जा रही है। जिस कड़ी में रविवार को कस्बे के मिलों में से करीब 32 सैंपल एकत्रित किए गए। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। उन्होंने सभी से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
-----------
तरावड़ी में भी लगा वैक्सीनेशन कैंप
तरावड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी की ओर से राधा स्वामी सत्संग भवन में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया। इस टीकाकरण कैंप में 45 वर्ष की आयु से अधिक वाले लोगों का टीका लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ कृष्णकांत ने लोगों से व शहर की सामाजिक संस्थाओं को अपील की कि वह अपने सदस्यों का जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं । टीका लगवा कर अपने आप व परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की कि वह बिना वजह से बाजार में न जाएं।