फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four member arrested in aligation of farming equipments in karnal

कृषि यंत्र चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
four member arrested in aligation of farming equipments in karnal
करनाल। दिन में बाइक पर सवार होकर रेकी करने व रात को हथियारों के साथ कृषि यंत्र चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने पकड़ लिया है। गिरोह में चार सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो कट्टे, 6 कारतूस बरामद किया है। आरोपियों ने चोरी की 8 वारदातों का खुलासा किया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज हरजिंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने 2 जुलाई की रात गांव सलारू से करनाल आते हुए लूट का प्रयास करते आरोपी फरमान निवासी गांव नागल राजपूत रानीखेड़ी जिला सहारनपुर, हनीश व निजाकत निवासी गांव कुंडा खुर्द जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। अंधेरे का फायदा उठाकर चौथा आरोपी मनवर निवासी कुंडा खुर्द जिला सहारनपुर बिना नंबर की बाइक पर भाग गया। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में आर्म्म एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया कर 3 जुलाई को रिमांड पर लिया गया। इस दौरान चौथे आरोपी मनवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों ने कृषि यंत्र चोरी करने की 8 वारदातों का खुलासा किया। आरोपी रात के समय अपने एक ट्रैक्टर पर सवार होकर हथियारों से लैस होकर आते और सामान ट्रैक्टर से खींचकर या फिर उस पर लोड करके फरार हो जाते थे। आरोपियों द्वारा चोरी करने के बाद सामान अपने घर व गन्ने के खेतों में छुपा कर रखा जाता था ताकि सारे सामान को इकट्ठा कर उसको एक साथ बेचा जा सके और मोटी कमाई की जा सके।
विज्ञापन

इन वारदातों का किया खुलासा
1. बालाजी मंदिर शक्तिपुरम निवासी कृष्ण लाल ने शिकायत दी थी कि 22 अगस्त 2018 की रात उसके घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी हो गई। यह मामला 27 अगस्त 2018 को सिविल लाइन थाना में दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

2. गांव चोरपुरा निवासी जगमाल ने 3 मई 2021 को उसके खेत से हेरो चोरी की शिकायत दी थी। यह मामला 5 मई को थाना इंद्री में दर्ज किया गया था। हेरो बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. गांव चांदसमन्द निवासी प्रदीप ने 14 जून 2021 को उसके खेत से ट्राली चोरी होने की शिकायत दी थी। इंद्री थाना में यह मामला दर्ज किया गया था। ट्राली बरामद कर ली है।
4. गांव महमदपुर निवासी राकेश कुमार ने 29 अप्रैल 2021 की रात को उसके खेतों से हेरो चोरी की शिकायत दी थी। कुंजपुरा थाना में यह मामला दर्ज है। हेरो बरामद कर ली है।
5. गांव घीड निवासी जीतराम ने 26 मई की रात उसके खेतों से हेरो व जंदरा चोरी की शिकायत कुंजपुरा थाना में दर्ज कराई थी। हेरो व जंदरा पुलिस ने बरामद कर ली है।
6. गांव चौराखालसा निवासी अमरपाल ने 5 जून 2021 को रात के समय गांव में शराब के ठेके के बाहर खड़ी ट्राली को चोरी करने की कुंजपुरा थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। ट्राली बरामद कर ली है।

7. नबीपुर निवासी मनोज ने 13 जून की रात उसके खेतों से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने का मामला कुंजपुरा थाना में दर्ज कराया था। ट्राली बरामद कर ली है।
8. गांव खराजपुर निवासी कुलदीप ने उसके खेत से हेरो चोरी का मामला भी कुंजपुरा थाना में दर्ज कराया था। हेरो बरामद कर ली है।
आरोपियों से कुल बरामदगी:- 02 अवैध देशी पिस्तौल, 06 जिंदा कारतूस, एक लोहे की सरिया, एक महेंद्रा ट्रैक्टर, तीन ट्रालियां, चार हैरो, एक डोल निकालने वाला जन्दरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed