फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   four died by black fungus, seven new case arrived

ब्लैक फंगस से चार की मौत, सात नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
four died by black fungus, seven new case arrived
जिले में सोमवार को कोरोना से किसी की जान नहीं गई लेकिन ब्लैक फंगस ने टेंशन बढ़ा दी है। ब्लैक फंगस के जहां 7 केस आए हैं वहीं चार लोगों की मौत हो गई है हालांकि यह मौत अलग-अलग दिनों में हुई है। जो पहले रिकॉर्ड में नहीं जुड़ सकी थी। जिले में अब तक ब्लैक फंगस से 22 लोगों की जान चली गई है। राहत की बात यह है कि सोमवार को कोरोना के 37 ही नए केस आए जो 82 दिन बाद आए हैं, इससे पहले 15 मार्च को 31 केस मिले थे। सोमवार को 137 मरीज ठीक होकर अपने घर गए। ऐसे में जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.29 प्रतिशत और रिकवरी रेट 97.16 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 373872 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें 334239 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 39579 लोगों की पॉजिटिव आई है। इनमें से 38456 मरीज ठीक होकर घर चले गए। 596 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक 527 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस
टोटल केस 109
रेफर हुए 19
डिस्चार्ज हुए 13
मौत 22
दाखिल मरीज 103
इनमें से कुछ मरीज अन्य जिलों के हैं
विद्यार्थियों सहित डेंटिस्ट भी पॉजिटिव
कोरोना के 1865 सैंपल की रिपोर्ट आई है इनमें 3 विद्यार्थी एक डेंटिस्ट व अध्यापक भी शामिल हैं इससे अलग घरौंडा के रायसन गांव में चार गांव उपली में 3, पालम कॉलोनी में 2 व गांव सीता माई में दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं इससे अलग अन्य गांव में एक-एक पॉजिटिव केस पाया गया है ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में पॉजिटिव केस कम नहीं हो रहे।
विज्ञापन

नॉन आईसीयू 355, आईसीयू के 150 बेड खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 24 प्राईवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 486 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 125 भरे हैं तथा 355 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 267 हैं, जिनमें से 117 भरे हैं तथा 150 खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 प्लस युवाओं के लिए वैक्सीन का टोटा
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में क्रेज बढ़ रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास 18 प्लस युवाओं के लिए वैक्सीन की भारी कमी हो रही। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 25 स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन किया गया, इन सभी केंद्रों पर 1350 ने टीका लगवाया इनमें से 12 हेल्थ कर्मी, 49 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 वर्षीय 426, 45 से अधिक उम्र के 666, 60 से अधिक उम्र के 197 बुजुर्ग शामिल हैं। मंगलवार को भी 18 से 44 वर्ष के लिए एक सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed