फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four broken record, 109 mm rain

चार साल का टूटा रिकॉर्ड, 109 एमएम बारिश

Mon, 13 Jul 2015 01:02 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
जुलाई में दो दिनों की बारिश का चार साल का रिकार्ड रविवार को टूट गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही रही और 18 जुलाई तक वर्षा इसी तरह जारी रही तो पिछले 10 साल का पूरे जुलाई का रिकार्ड टूटना तय है।

वर्ष 2004 से वर्ष 2015 तक जुलाई में अभी तक वर्ष 2010 में सबसे 280.5 एमएम बारिश हुई थी। वर्ष 2015 में 12 जुलाई तक यह जिले में 202 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है। जुलाई की बात करें तो करनाल में 8 जुलाई तक 93 एमएम बरसात हो चुकी हुई। इसके बाद पिछले शनिवार और रविवार दो दिनों में 109 एमएम बारिश जिले में दर्ज की जा चुकी है। कुल मिलाकर 202 एमएम बरसात करनाल में पिछले 12 दिनों में हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई तक इसी तरह से बरसात जारी रहेगी। पूरे प्रदेश की बात करें तो अभी तक जुलाई में वर्ष 2010 में अंबाला में 496 एमएम बरसात हुई थी जोकि पिछले 10 साल का प्रदेशभर के सभी जिलों का रिकार्ड है।
कुछ इस तरह रहा जुलाई में बरसात का रिकार्ड
वर्ष, बरसात की मात्रा
2004, 17.5एमएम
2005, 74.9 एमएम
2006,117.4 एमएम
2007,74.6 एमएम
2008, 103.7 एमएम
2008, 83.7 एमएम
2010, 280.5 एमएम
2011, 81.2 एमएम
2012, 41.7 एमएम
2013, 129.9 एमएम
2014, 66 एमएम
2015, 202 एमएम 12 जुलाई दोपहर ढाई बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed