{"_id":"70e8366df5d4724ecde7cb67acf1a95e","slug":"for-ultrasound-is-hungry-pregnant-women-linger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड को भूखे पेट भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड को भूखे पेट भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सिटी में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं दिनभर भूखे पेट भटकती रही, लेकिन उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। रेडियोलाजिस्ट का इंतजार करते करते महिलाएं इतनी खिन्न हो गई कि वे व्यवस्था पर रोने लगी। पहले स्वास्थ्य अधिकारियों के पास दुखड़ा रोया तो बाद में डीसी आवास और फिर डीसी कार्यालय जाकर अपनी पीड़ा बताई।
विज्ञापन
सीटीएम सतीश कुमार ने दुखी महिलाओं की पीड़ा जरूर सुनी, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं करवा पाए। सरकारी डॉक्टर के छुट्टी पर जाने से प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था पर बातचीत करके भविष्य में बेहतर इलाज मिलने के आश्वासन पर महिलाएं लौट गई। अस्पताल में ओपीडी 1600 मरीजों तक पहुंच गई, लेकिन स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
गर्भवती महिला अशिका वासी अंबेडकर नगर, डिंपल वासी शिवाजी कालोनी, पूजा वासी सीतामाई गांव, मीना वासी दहा गांव, रविता वासी दहा गांव, राजरानी वासी फुसगढ़ गांव, सोनिया वासी करनाल, सीमा वासी बलड़ी गांव, रीमा वासी टिकरी गांव, मीना वासी करनाल, ममतेश वासी बड़ा गांव, पूजा, चारू वासी करनाल, उषा वासी जुंडला, बबली वासी करनाल ने बताया कि वह भूखे पेट अल्ट्रासाउंड करवाने के सुबह आठ बजे अस्पताल में पहुंच गई थी। दोपहर 11 बजे तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किसी का भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय अधिकारियों के पास गईं, लेकिन उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। इसके बाद वह डीसी आवास पर पहुंची। वहां से एंबुलेंस में उनको बैठाकर अस्पताल में छोड़ गए। अस्पताल के अधिकारी कहते रहे कि डॉक्टर छुट्टी पर है। इसलिए आज अल्ट्रासाउंड नहीं हो सकता। इसके बाद महिलाएं लघु सचिवालय में पहुंची।
सीटीएम सतीश कुमार ने महिलाएं की समस्याएं सुनी। सीटीएम ने अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड डॉक्टर की छुट्टी उच्चाधिकारियों ने दी है। इसलिए डॉक्टर के न होने के कारण अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऐसी व्यवस्था करें कि सरकारी डॉक्टर के छुट्टी पर जाने के बाद प्राइवेट केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाया जाए।
गर्भवती महिलाएं बोली, कुछ तो करो
सीटीएम के सामने कई महिलाओं ने रोते हुए समस्या बताई। महिलाओं ने कहा कि अस्पताल में कोई भी व्यवस्था नहीं है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल में केवल खानापूर्ति हो रही है। गरीब महिलाएं आखिर कहां पर अल्ट्रासाउंड कराएं, प्राइवेट अस्पताल वाले ज्यादा पैसे लेते हैं और सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मिलते नहीं है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि यह सब मिलीभगत से चल रहा है।
वर्जन
अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण इस तरह की दिक्कत आई है। आगे से सरकारी डॉक्टर छुट्टी पर होगा तो प्राइवेट केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी और इस समाधान किया जाएगा।
-सतीश कुमार, सीटीएम, करनाल।