फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   For the first time I saw such a rapid erosion, crops lying amidst the sand

Karnal News: पहली बार देखा इतनी तेज कटान, रेत के बीच बिछी फसलें

Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
For the first time I saw such a rapid erosion, crops lying amidst the sand
121....यमुना का पानी उतरने के बाद जमीन पर बिछी फसल। स्वयं
इंद्री। यमुना से सटे गांवों में पानी उतरने के बाद खेतों में पहुंचे किसान अपनी फसल की हालत देखकर बेहाल हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस क्षेत्र में बाढ़ तो पहले भी आती रही है लेकिन जमीन का इतना कटाव पहली बार हुआ है। यमुना की जो धारा उनके खेतों से पांच-छह एकड़ दूर बहती थी, वह अब खेतों के बिल्कुल साथ बह रही है। खेतों में बर्बादी देखकर किसान खून के आंसू रो रहा है।
विज्ञापन

गांव डबकोली खुर्द में तो यमुना का पानी खेतों के बीच में से होकर गुजर रहा है। फसल जमीन पर बिछी हुई है। कई फीट रेत खेतों में इकट्ठा हो गया है। ऐसे में किसानों को फसल की कटाई और बुआई के समय काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ में अपना सोलर पैनल गंवा चुके किसान रामपाल ने बताया कि उनकी बहत्तर एकड़ जमीन यमुना क्षेत्र में है। बिजली की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण डेढ़ लाख रुपये खर्च करके सोलर पैनल लगवाया था। बाढ़ के दौरान पड़ोसी किसानों ने पैनल की कुछ एक प्लेट उतार ली थी, बाकी सब पानी में बह गई। जमीन भी यमुना पार चली गई। वो यमुनानगर की ओर से आकर खेतों तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


गांव जपती छपरा के सरपंच सबील ने बताया कि बाढ़ से निचले क्षेत्र म़े खेती करने वाले किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। यमुना का पानी गांव के जोहड़ में भर गया। जिससे जोहड़ ओवरफ्लो हो गया । पानी से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। गांव में कोई भी सर्वे टीम नहीं पहुंची है। क्षतिपूर्ति पोर्टल खुल गया है। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



121....यमुना का पानी उतरने के बाद जमीन पर बिछी फसल। स्वयं

121....यमुना का पानी उतरने के बाद जमीन पर बिछी फसल। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed