फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog slows down Unchahar Express, arriving 8 hours late

Karnal News: कोहरे से थमी रफ्तार, ऊंचाहार एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down Unchahar Express, arriving 8 hours late
कोहरे में स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर २ पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। घने कोहरे ने शनिवार को रेल संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस ने यात्रियों की सबसे अधिक परीक्षा ली और 8 घंटे लेट पहुंची।
12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग 5 घंटे, 12058 नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस और 14717 हरिद्वार एक्सप्रेस करीब 50 मिनट देरी से चली। 12716 सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, 64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू ढाई घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 3 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 3 घंटे, 15679 दिल्ली–अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे और 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस लगभग एक घंटे की देरी से करनाल पहुंची।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर पाठक ने बताया कि दृश्यता बेहद कम होने से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की स्पीड सीमित रखी गई। घने कोहरे में सिग्नल देखने में कठिनाई होने के चलते रेल संचालन को नियंत्रित करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed