फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fog Shadow, even in day light creeping vehicle headlight

छाया कोहरा, दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगते रहे वाहन

Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 09 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fog Shadow, even in day light creeping vehicle headlight

पिछले एक सप्ताह से आसमान में छाए बादल और सूर्य की लुकाछिपी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने यूटर्न  ले लिया है। कोहरे के चलते एक बार फिर ट्रेनों व बसों का शेड्यूल बिगड़ गया है। इससे लंबे रूट से आने वाली ट्रेनों घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे ट्रेनों में सफर कर रहे व स्टेशनों पर इंतजार में बैठे यात्रियों के इंतजार की घडिय़ां लंबी हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि कोहरे के चलते हवा की गति कम होने शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं आया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कोहरे का यह सिलसिला अगले 24 घंटों तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के चलते शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ था। लेकिन बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। शाम ढलते ही मौसम में भारी नमी के साथ ओस पड़नी शुरू हो गई थी। देर रात तक भी मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन शुक्रवार को लोग जब सुबह उठे तो पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा मिला। कोहरे की सघनता के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य मीटर रही। इससे दिन में भी वाहन सड़कों पर हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे का सबसे अधिक असर बसों व ट्रेनों के शेड्यूल पर पड़ा।

ये ट्रेने रही लेट
गाड़ी का नाम                     देरी से पहुंची
पूजा एक्सप्रेस                     3: 41 घंटे
जम्मूतवी                     4:44 घंटे
पूजा एक्सप्रेस अप साइड             5:53 घंटे
उंचाहार एक्सप्रेस                 3:16 घंटे
मंबई-अमृतसर                 4:02 घंटे
मालवा एक्सप्रेस                               5:45 घंटे

सचखंड एक्सप्रेस                 4: 56 घंटे
अभी कोहरे से निजात मिलने के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कोहरा कम रहा है। लेकिन अब पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में भी सर्दी में इजाफा होने की संभावना है। इससे प्रदेश में अभी कुछ दिनों तक कोहरा जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed