{"_id":"61bba6b8ad4f1662207bca47","slug":"fog-and-speed-became-time-three-people-died-five-injured-karnal-news-knl929991145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों ने छीनी तीन लोगों जिंदगी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों ने छीनी तीन लोगों जिंदगी, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कोहरे के चलते सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर चार हादसे हुए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच व्यक्ति घायल हो गए। पहला हादसा गांव गगसीना के समीप हुआ जिसमें दुपेड़ी निवासी रोहित की मौत हो गई और एक घायल हो गया। वहीं तरावड़ी के समीप जीटी रोड पर दो कारों की भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई और दो घायल हो गए। ये जारों कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ये चारों मेरठ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। इसके अलावा मधुबन के समीप बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
ट्रक चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, बाइक सवार चचेरे भाई टकराए
मूनक। गगसीना के समीप ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार दो चचेरे भाई ट्रक से टकरा गए और एक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव दुपेड़ी निवासी तेजबीर ने बताया कि वह गांव बिजना स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। वीरवार को वह अपने ताऊ के लड़के रोहित के साथ बाइक पर दुपेडी से बिजना पेट्रोल पंप पर काम करने जा रहे थे। मूनक से गगसीना के समीप जब बजरी प्लांट के समीप पहुंचे उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी बाइक पीछे से ट्रक से टकरा गई। उसके ताऊ के लड़के रोहित का सिर ट्रक में जा लगा। उसने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस हादसे में तेजबीर को भी चोटें आईं। संवाद
विज्ञापन
गलत दिशा से आ रही कार ने दूसरी कार को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। जीटी रोड पर शामगढ़ के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दो कारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। दूसरी कार में सवार दो युवक कार मौके पर छोड़कर भाग गए, उनकी कार में एयरबैग लगे थे, इस कारण उन्हें चोट नहीं आई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगवाया। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगा रहा। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जीटी रोड पर एक कार करनाल की ओर से आ रही थी। जिसमें चार लोग सवार थे, जो कि मेरठ के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और ये गीता जयंती समारोह में कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जब इनकी कार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो गलत दिशा में दूसरी कार आ गई। जिसमें दो युवक सवार थे। इस कारण दोनों कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पहली कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मनेंद्र सिंह निवासी पबला इंचोली, समरपाल निवासी थाना क्षेत्र कंकरखेड़ा मेरठ को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तरावड़ी थाना पुलिस जांच अधिकारी सुल्तान सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, दो घायल हुए हैं।
क्रेेन की मदद से हटाए क्षतिग्रस्त वाहन
सूचना मिलने पर यातायात पुलिस और तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक क्रेन न आने से दोनों गाड़ियां जीटी रोड पर खड़ी रही, जिस कारण जीटी रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम लग गया। इस दौरान रूट डाइवर्ट करना पड़ा।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल
मधुबन। कुटेल स्थित एक स्पीनिंग मिल के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर दोनों दोस्त घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालात ज्यादा नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार रात इंद्री के गांव मूसेपुर निवासी रोहताश कुटेल के पास स्थित कंपनी से दोस्त को लेने बाइक पर गया था। जैसे ही रोहताश व दीपक बाइक पर चलने लगे तो एशियन स्पीनिंग मिल के नजदीक पीछे से ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रोहताश के चाचा अमर सिंह की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
बस ने किया ओवरटेक तो पलटा ट्रक
करनाल। जीटी रोड पर अल सुबह एक बस ने ट्रक को ओवरटेक किया तो ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ट्रक में कपड़े लदे थे। ट्रक चालक हरजिंद्र ने बताया कि वह कपड़े लेकर लुधियाना से गोरखपुर जा रहे थे। सुबह चार बजे उनके सामने से एक बस ने ओवरटेक किया। इस कारण उसने कट मारा तो ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। किसी को चोट नहीं लगी। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। संवाद