फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   fog and cold wind got weather cold

कोहरे व सर्द हवाओं से मौसम हुआ सर्द

Thu, 10 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Thu, 10 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के चलते पिछले तीन दिनों में शहर का तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क गया है। तापमान में गिरावट के साथ 6.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं से मौसम भी सर्द हो गया है। फोग विजिबिलिटी शून्य होने से सड़कों पर वाहनों के पहिया की रफ्तार भी धीमी कर दी है। कोहरे ने फिर कुछ ट्रेनों को प्रभावित किया है। इससे ट्रेनों में सफर कर रहे व ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के इंतजार की घड़ियां लंबी हो गई हैं।
विज्ञापन

कोहरे व सर्द हवाओं के चलते शहर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री से चार डिग्री तक लुढ़ककर 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से कम 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में कोहरे की सघनता बढ़ने के साथ शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री तक कम हुआ है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य होने से यातायात प्रभावित हुआ है। इससे सड़कों पर दिनभर हैडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। लोगों को पूरा दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शाम ढलते ही पूरा शहर फिर से कोहरे की चादर में लिपट गया। मौसम विशेषज्ञ शाम सिंह ने बताया कि कोहरे की विजिबिलिटी अभी शून्य है। जिसके चलते अगले कई दिनों तक कोहरे का सिलसिला बददस्तूर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed