फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fix property ID error soon: Mayran

संपत्ति आईडी की त्रुटि जल्द करें दूर : मेयरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fix property ID error soon: Mayran
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विधानसभा चुनाव और निगम चुनाव के बाद प्रदेश व शहर की सरकार तो नई बन गई है, लेकिन हमारी संपत्ति आईडी से संबंधित त्रुटियां दूर नहीं हुई। इनका समाधान करा दें, अधिकारी रोजाना कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
कुछ इस तरह से लोगों ने मेयर रेणू बाला गुप्ता के समक्ष अपनी समस्या रखीं। इस पर मेयर भी सख्त हो गई और उन्होंने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। साथ ही तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने बुधवार को निगम कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोग सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी, सीरवेज संबंधित मूलभूत सुविधओं से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। मेयर ने संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को बुलाकर उसका तुरंत निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता का काम करना होगा, लोगों को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके पास आमजन की जितनी भी शिकायतें आती हैं, उसका जल्द से जल्द निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए।

काम के प्रति गंभीर हो जाएं अधिकारी ः अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहें, किसी प्रकार की कोताही न बरतें और तय समय-सीमा में लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने की फीडबैक भी ली जा सके।थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed