फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   five thousand snatches

पांच हजार छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
five thousand snatches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर एक व्यक्ति से तीन युवकों ने मारपीट कर पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर एक नामजद व दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में फूसगढ़ निवासी रमेश कुमार ने बताया है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी साइकिल पर पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के रास्ते से होता हुआ गांव डिपो से इंद्री की तरफ आ रहा था।

इंद्री पुल पर पहुंचने से पहले पटरी पर बैठे तीन युवकों ने उस पर हमला कर पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित के अनुसार तीनों युवकों में से एक युवक वार्ड 13 निवासी कपिल था। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed