{"_id":"6078ab058ebc3e590c0a2501","slug":"five-student-of-medical-college-found-corona-positive-karnal-news-knl673546156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के पांच विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, एमबीबीएस की कक्षाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के पांच विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, एमबीबीएस की कक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के पांच विद्यार्थी सहित जिला में वीरवार को 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के पांच विद्यार्थी संक्रमित मिलने पर 18 अप्रैल तक कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा संक्रमण से दो लोगों की जान चली गई है। इसमें एक बुजुर्ग के अलावा केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं, हालांकि एक की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं की गई है।
कोरोना के कारण जिले में हालात गंभीर बनते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से करनाल में संक्रमितों की संख्या 300 से अधिक आ रही है। वहीं मृतकों का आंकड़ा में भी 188 पहुंच गया है। इसके बावजूद शहर और बाजार में लापरवाही आम है। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह हैं। ऐसे में व्यक्ति अपने साथ ही दूसरों के लिए भी खतरा बन रहा है। यही कारण है कि संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। वीरवार को 370 केस पॉजिटिव आए हैं और संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत हो गई। संक्रमितों में विभिन्न स्कूलों के 33 विद्यार्थी सहित सात अध्यापक, दो एएनएम, छह बैंककर्मी, नेवी कैप्टन, तीन वकील, पुलिसकर्मी आदि शामिल हैं।
वहीं 63 वर्षीय गांव कोयर निवासी एक बुुजुर्ग की जान चली गई है। वे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थे और 8 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा केमिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान की भी मौत हो गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
.............
एक नजर इधर भी
सैंपल लिए - 289836
निगेटिव - 268821
पॉजिटिव - 18431
मौत - 188
एक्टिव - 2590
मरीज ठीक हुए- 15653
.........................