फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five new corona infected found, 18 active cases

Karnal News: पांच नए कोरोना संक्रमित मिले, 18 सक्रिय केस

Sun, 02 Apr 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 02 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Five new corona infected found, 18 active cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। जिले में शनिवार को पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 18 तक पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले में 284 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी 18 पॉजिटिव मरीजों को होम आईसोलेट किया गया है।
उप सिविल सर्जन डाॅ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक 10 लाख 78 हजार 678 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 49 हजार 937 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 49 हजार 318 लोग ठीक हो चुके हैं। 601 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 18 सक्रिय केस हैं। 265 लोगों की कोरोना की रिपोर्ट आयी है। उन्होंने बताया कि कोरोना और इंफ्लूएंजा एच3एन2 संक्रमण के लक्षण एक जैसे हैं। अस्पतालों में सर्दी, बुखार, खांसी की शिकायत लेकर हर उम्र के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार इससे घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सतर्कता से इससे बचा जा सकता है। कोविड-19 प्रोटोकॉल ही इससे बचाव का सबसे बेहतर उपाय है। मौसम में बदलाव की वजह से सर्दी, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बच्चों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं भी इस तरह की समस्या से ग्रसित हो रही हैं।
विज्ञापन

74,366 लोगों ने लगवाई प्रीकॉशन डोज

जिले में कुल 24 लाख 77 हजार 783 डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें से पहली डोज 13 लाख 30 हजार 173, दूसरी डोज 10 लाख 73 हजार 244 और प्री-कॉशन डोज 74 हजार 366 लोगों ने ही लगवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed