{"_id":"648a3399f2e3c469ab031b14","slug":"five-arrested-in-kidnapping-and-murder-case-karnal-news-c-18-knl1031-149149-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अपहरण कर हत्या करने के मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अपहरण कर हत्या करने के मामले में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। थाना घरौंडा की पुलिस टीम ने सात मई को रंजन निवासी घरौंडा का अपहरण करके उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार और डंडे भी बरामद कर लिए हैं। पांचवें आरोपी अंकित को पुलिस ने सूचना पर गगसीना गांव के पास से गिरफ्तार किया।
थाना प्रबंधक घरौंडा निरीक्षक सज्जन सिंह और उनकी टीम ने हत्या के मामले में फरार पांचवें आरोपी अंकित निवासी गगसीना जिला करनाल को विश्वसनीय सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों अमन निवासी वार्ड - नौ घरौंडा, कुणाल निवासी गांव गगसीना, सुजल वर्मा निवासी वार्ड-11 घरौंडा व यक्षित निवासी गगसीना को अलग-अलग समय पर गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडे आदि बरामद किए गए थे। आरोपी अंकित को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।