फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five accused of theft, seven bikes and canter recovered

चोरी के पांच आरोपी काबू सात बाइक व कैंटर बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five accused of theft, seven bikes and canter recovered
301:
करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के पांच आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की हुई सात मोटरसाइकिल व एक कैंटर बरामद किया है।
विज्ञापन

एंटी ऑटो थेफ्ट के इंचार्ज रोहताश ने बताया कि 6 अगस्त को उन्होंने आरोपी ललित निवासी गली नंबर1 न्यू डीसी कालोनी करनाल, रविंद्र उर्फ कल्लू निवासी गांव बिलासपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, सावन निवासी गांव बुढेडा जिला करनाल, कुरुक्षेत्र के छज्जुपुर निवासी गुरुदेव व गांव मुस्तरजापुर निवासी बलविंद्र उर्फ बिल्लू को दबोचा। पूछताछ में ललित व रविंद्र उर्फ कल्लू ने खुलासा किया कि वर्ष 2020 व 2021 के दौरान थाना सिविल लाइन के एरिया से दो, थाना कुंजपुरा व थाना मधुबन के एरिया से एक-एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर चारों मोटरसाइकिलों बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सावन, गुरुदेव व बलविंद्र ने वर्ष 2021 के दौरान थाना शहर करनाल के एरिया से दो, थाना सदर करनाल के एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात व थाना मूनक करनाल के एरिया से केंटर चोरी की एक वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया। इसके अलावा आरोपियों ने जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया। आरोपियों के कब्जे से जिला करनाल के थाना क्षेत्रों से चोरी तीन मोटरसाइकिल व एक आइसर कैंटर को बरामद किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी स्मैक व शराब नशा करते हैं। नशे के लिए वह चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed