फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Five accused arrested for snatching mobiles from passers-by

राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for snatching mobiles from passers-by
इंद्री। राहगीरों से मोबाइल छीनने की शुक्रवार को हुई दोनों वारदातों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में छीने गए मोबाइल और रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव पिलाना(रोहतक) निवासी प्रीतम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह राजकीय माध्यमिक विद्यालय छपरियों मे मुख्याध्यापक के पद पर कार्यरत है और पिछले एक वर्ष से वार्ड एक इंद्री में रह रहा है। शुक्रवार सुबह जब वह सैर कर नहर की पटरी के रास्ते घर वापस आ रहा था तो दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। वहीं दूसरे मामले में रादौर निवासी राजन अपने मित्र पारस को इंद्री बस स्टैंड पर छोड़ने आया हुआ था। जिस समय वह लघुशंका के लिए पश्चिमी यमुना नहर के पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन युवकों ने उसका मोबाइल और 100 रुपये छीन लिए। वारदात का पता चलते ही पुलिस ने मामले की जांच की ओर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि मुख्याध्यापक से मोबाइल छीनने में इंद्री निवासी पुनीत और अनिल को गिरफ्तारकिया है। राजन से फोन और रुपये छीनने के आरोप में अंकुश, कर्ण और विक्रम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छीने गए मोबाइल और रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed