{"_id":"57950f9d4f1c1b6106c4c3a0","slug":"first-monday-of-sawan-temples-karnal-sawan-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का पहला सोमवार आज, फूलों और लड़ियों से सजे शिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का पहला सोमवार आज, फूलों और लड़ियों से सजे शिवालय
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन का पहला सोमवार आज है। पूरे दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का मंदिरों में हुजूम उमड़ेगा। इसको लेकर शिवालयों को भी भव्य ढंग से सजाया गया है। मंदिर कमेटियों ने भक्तों की सुविधा को लेकर मंदिरों में ग्रिल व बेरीकेट की व्यवस्था की है। सावन शिवरात्रि के जलाभिषेक तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरो में सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भोले और भोले के भक्तों के लिए खास होता है लेकिन इस सावन माह में हर सोमवार शिव और भक्तों दोनों के लिए खास महत्व रखता है। सावन के सोमवार का खास होने का प्रमाण हिंदू शास्त्रों में भी बताया गया है। सावन का पहला दिन कुंवारी लड़कियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि जो लड़के-लड़कियां सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
विज्ञापन
शहर के शिव मंदिर, देवी मंदिर, कर्णेश्वर मंदिर, गीता मंदिर, मॉडल टाउन आदि शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। शहर के अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन